वापस आ रहे हैं पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा, जानिए क्‍यों, कहां और कब

सोमवार को पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा करेंगे शिकागो यूनिवर्सिटी में युवाओं से होंगे मुखातिब। जनवरी में राष्‍ट्रपति पद से रिटायर होने के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आएंगे बराक ओबामा।

शिकागो। अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा वापस आ रहे है, जी नहीं वह फिर से राष्‍ट्रपति पद नहीं संभालने वाले बल्कि वह रिटायर होने के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आएंगे। सोमवार को ओबामा यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में युवाओं के बीच होंगे और व्‍हाइट हाउस छोड़ने के बाद वह फिर से अपना एक और प्रभावी भाषण देते हुए नजर आएंगे।

वापस आ रहे हैं पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा, जानिए क्‍यों, कहां और कब

शिकागो में ओबामा का क्रेज

ओबामा अभी पत्‍नी मिशेल और बेटी साशा के साथ वॉशिंगटन में ही रहते हैं। छोटी बेटी साशा की पढ़ाई की वजह से उन्‍हें यहां पर रहना पड़ रहा है। शिकागो उनका गृहनगर है और उनके यहां पर वापस आने को लेकर लोगों में खासा उत्‍साह है। ओबामा और युवा नेता शिकागो में नागरिक कार्यों पर बातचीत करेंगे और साथ ही विश्‍वविद्यालय के लोगान सेंटर के लिए कम्‍यूनिटी आयोजन पर भी चर्चा करेंगे। ओबामा के ऑफिस की ओर से एक ई-मेल जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है। कहा जा रहा है कि सोमवार को होने वाले इस कार्यक्रम में सैंकड़ों लोगों के आने की उम्‍मीद है जिन्‍हें एरिया यूनिवर्सिटीज से चुना गया है। ओबामा के प्रवक्‍ता केविन लुईस की ओर से बताया गया है कि करीब छह युवा ओबामा के साथ स्‍टेज पर चर्चा के लिए मौजूद होंगे। यह कार्यक्रम शिकागो के समयानुसार सुबह 11 बजे होगा।

शिकागो में ओबामा की घर वापसी

यह कार्यक्रम कई मायनों में ओबामा की घर वापसी जैसा है। ओबामा पूर्व में शिकागो विश्‍वविद्यालय में संवैधानिक कानून पढ़ा चुके हैं और उनका परिवार इसके पास ही मौजूद केनवुड में रहता है। ओबामा ने जनवरी में बतौर राष्‍ट्रपति अपनी फेयरवेल स्‍पीच यहीं पर दी थी और यहीं से उनका राजनीतिक करियर शुरू हुआ था। ओबामा ने राष्‍ट्रपति पद से रिटायर होने के बाद जिन कामों को करने का फैसला किया था शिकागो उसका पहला पड़ाव है। लुईस की मानें तो वह देश की अगली पीढ़ी के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। ओबामा 15 फरवरी को भी शिकागो आए थे लेकिन उस समय वह न तो जनता के बीच आए और न ही मीडिया को इसकी जानकारी दी गई। सोमवार के कार्यक्रम को बड़े स्‍तर पर जगह मिलेगी। ओबामा शिकागो में अपनी वापसी को लेकर काफी उत्‍साहित हैं और लोग उन्‍हें सुनने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+