लेखक तसलीमा नसरीन का दावा, हिंदुओं के समर्थन में लिखने पर फेसबुक ने 7 दिन के लिए बंद किया अकाउंट
नई दिल्ली, नवंबर 01। बांग्लादेश में हिंदुओं पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ अक्सर आवाज बुलंद करने वाली बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन एकबार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल, ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए तसलीमा ने बताया है कि हाल ही में फेसबुक ने उनके अकाउंट को 7 दिन के लिए बैन कर दिया था। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर उन्होंने बांग्लादेश में हाल ही में हिंदुओं पर हुए हमलों की घटनाओं को लेकर नाराजगी व्यक्त की थी, बस इसी को लेकर फेसबुक ने उनका अकाउंट 7 दिन के लिए बंद कर दिया।
Recommended Video

फेसबुक ने इस कारण मेरे अकाउंट को किया बैन
तसलीमा ने इसकी जानकारी ट्विटर पर देते हुए कहा है, "फेसबुक ने मेरे अकाउंट को बैन कर दिया है। मैंने फेसबुक पर ये लिखा था कि मुसलमानों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के घरों और मंदिरों को एक अफवाह के चक्कर में तोड़ दिया है। बांग्लादेश में ये अफवाह उड़ी थी कि हिंदुओं ने हनुमान जी की जांघ पर कुरान को रखा था, लेकिन जब इस बात का खुलासा हुआ कि ये सच नहीं था तो इस्लाम की बात करने वाले चुप्पी साधे रहे।"

तसलीमा ने हाल ही में बांग्लादेश को बताया था 'जिहादिस्तान'
आपको बता दें कि तसलीमा नसरीन बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार के खिलाफ अक्सर लिखती रही हैं। अभी हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बांग्लादेश को 'जिहादिस्तान' बताया था और कहा था कि वहां सरकार अपने फायदे के लिए अब मजहब का इस्तेमाल कर रही है। वहीं मदरसों में कट्टरपंथियों को तैयार किया जा रहा है। तसलीमा नसरीन ने कहा था कि बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति बहुत ही दयनीय है। आपको बता दें कि तसलीमा नसरीन को 28 साल पहले बांग्लादेश से निष्कासित कर दिया गया था।

पहले भी तसलीमा का FB अकाउंट किया गया है बैन!
वहीं दूसरी तरफ ये पहला मौका नहीं है, जब तसलीमा ने अपने फेसबुक अकाउंट को बैन किए जाने की बात कही है। इससे पहले कई बार वो इस तरह का दावा कर चुकी हैं। इससे पहले नसरीन ने इस साल 16 मार्च को आरोप लगाया था कि फेसबुक ने उन्हें 24 घंटे के लिए बैन कर दिया था। इसके अलावा साल 2015 में भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट को बैन किए जाने की बात कही थी।












Click it and Unblock the Notifications