शेख हसीना के बाद बांग्लादेश में एक और बड़ा धमाका! राष्ट्रपति ने अचानक छोड़ा पद, लेकिन क्यों?

Bangladesh President Resigns: बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने कार्यकाल के बीच ही इस्तीफा देकर देश की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम पैदा कर दिया है। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए कहा कि कई बीमारियों के चलते वह शारीरिक और मानसिक रूप से राष्ट्रपति जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद की जिम्मेदारियां निभाने में सक्षम नहीं हैं।

स्पीकर हाफिज़ उद्दीन अहमद ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और संविधान के प्रावधानों के तहत अब वही नए राष्ट्रपति के चुनाव तक कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी निभाएंगे। शहाबुद्दीन का कार्यकाल 2028 तक था, लेकिन उन्होंने ढाई साल पहले ही पद छोड़ दिया।

Bangladesh President Resigns

बीमारी बनी इस्तीफे की सबसे बड़ी वजह

राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने इस्तीफे में साफ कहा कि कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वह राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारियां निभाने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने माना कि लगातार बिगड़ती शारीरिक और मानसिक स्थिति के चलते संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन प्रभावित हो रहा था। इसी वजह से उन्होंने स्वेच्छा से पद छोड़ने का फैसला लिया। स्पीकर हाफिज़ उद्दीन अहमद ने भी पुष्टि की कि स्वास्थ्य संबंधी कारणों से राष्ट्रपति ने इस्तीफा दिया और उनका पत्र स्वीकार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें: Bangladesh Minority Rights: हरिदास चंद्र कौन? बांग्लादेश में भगवान राम की प्रतिमा बनाने पर क्यों हुए अरेस्ट

संविधान क्या कहता है, अब कौन संभालेगा जिम्मेदारी?

बांग्लादेश के संविधान के अनुच्छेद 50(3) के तहत राष्ट्रपति स्पीकर को हस्ताक्षरित पत्र भेजकर इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं अनुच्छेद 54 के अनुसार, राष्ट्रपति का पद खाली होने या उनके काम करने में असमर्थ होने की स्थिति में स्पीकर कार्यवाहक राष्ट्रपति बनते हैं। इसी संवैधानिक व्यवस्था के तहत अब हाफिज़ उद्दीन अहमद नए राष्ट्रपति के चुनाव तक राष्ट्रपति के सभी संवैधानिक दायित्व निभाएंगे।

90 दिनों के भीतर होगा नए राष्ट्रपति का चुनाव

संविधान के अनुच्छेद 123(2) के मुताबिक, राष्ट्रपति की मृत्यु, इस्तीफा या पद खाली होने की स्थिति में 90 दिनों के भीतर नए राष्ट्रपति का चुनाव कराना अनिवार्य है। राष्ट्रपति का चुनाव संसद के निर्वाचित सदस्य करते हैं। ऐसे में अब बांग्लादेश निर्वाचन प्रक्रिया शुरू करेगा और निर्धारित समय सीमा के भीतर नए राष्ट्रपति का चयन किया जाएगा। तब तक कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में स्पीकर ही संवैधानिक व्यवस्था संभालेंगे।

ये भी पढे़ं: कौन हैं IFS पूजा कुमारी झा, ढाका में दिखाया भारत का गलत नक्शा तो तुरंत किया विरोध,अब क्यों हो रही है चर्चा?

बीएनपी के बहुमत से किसे मिलेगा फायदा?

बांग्लादेश की संसद में सत्तारूढ़ बीएनपी के पास बहुमत है। ऐसे में राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार की जीत की संभावना सबसे अधिक मानी जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच पिछले कई दिनों से संभावित उम्मीदवार को लेकर चर्चा भी चल रही थी। शहाबुद्दीन के संभावित इस्तीफे की अटकलों के बीच बीएनपी पहले से ही अगले राष्ट्रपति के नाम पर मंथन कर रही थी।

शेख हसीना सरकार के पतन के बाद बढ़ा था दबाव

मोहम्मद शहाबुद्दीन ने 24 अप्रैल 2023 को अवामी लीग सरकार के दौरान बांग्लादेश के 22वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। उनका कार्यकाल अप्रैल 2028 तक चलना था। हालांकि जुलाई 2024 में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम और शेख हसीना सरकार के पतन के बाद उनके पद पर बने रहने को लेकर लगातार बहस होती रही। बाद में बीएनपी के सत्ता में आने के बाद उनके भविष्य को लेकर अटकलें और तेज हो गईं। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए दिए गए इस्तीफे ने अब इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+