'कनाडा में जाकर शानदार जिंदगी जीते हैं हत्यारे', बांग्लादेशी विदेश मंत्री ने जस्टिन ट्रूडो को लताड़ा

Bangladesh on Canada: खालिस्तान नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर भारत-कनाडा के बीच टकराव के बीच, बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमन ने कहा है, कि कनाडा को 'सभी हत्यारों का सेंटर' नहीं होना चाहिए।

बांग्लादेशी विदेश मंत्री मोमेन ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा, कि "हत्यारे कनाडा जा सकते हैं और शरण ले सकते हैं, और वे एक शानदार जीवन जी सकते हैं, जबकि जिन्हें उसने मारा है, उनके रिश्तेदार पीड़ित की तरह रहते हैं।"

आपको बता दें, कि बांग्लादेश के विदेश मंत्री से बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के हत्यारे के बारे में भी पूछा गया, जो अभी भी कनाडा में रहता है और कनाडा ने उसे बांग्लादेश को प्रत्यर्पित करने से इनकार कर रखा है।

bangladesh minister on canada

कनाडा पर बरसे बांग्लादेशी विदेश मंत्री

एके अब्दुल मोमन ने इंटरव्यू में कहा, कि "कनाडा में उनका जीवन अच्छा चल रहा है। वह वहां रह रहे हैं। हम कनाडा सरकार से हमारे राष्ट्रपिता बंगबंधु के हत्यारे को वापस भेजने का अनुरोध कर रहे हैं। दुर्भाग्य से, कनाडा हमारी बात नहीं सुन रहा है और वे तरह तरह के बहाने बनाते आए हैं।"

उन्होंने आगे कहा, कि "इसलिए, हम यह समझने के लिए कनाडाई अदालत में भी गए, कि चूंकि वह लंबे समय से कनाडा में रह रहे हैं तो स्थिति क्या है।'

"तो हम कह रहे हैं, कि कनाडा की सरकार कानून के शासन की सरकार है, वे कानूनी व्यवस्था में विश्वास करते हैं, तो कनाडा को सभी हत्यारों का केंद्र नहीं होना चाहिए। हम कनाडाई सरकार से उन्हें निर्वासित करने के लिए कह रहे हैं। वे इसे जानते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से, वर्तमान में वे इस मुद्दे पर हमसे बात तक नहीं करते हैं।"

आपको बता दें, कि 15 अगस्त 1975 को बांग्लादेश के ही सैनिकों ने शेख मुजीबुर रहमान के राष्ट्रपति आवास में घुसकर उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया था। इसके साथ साथ, उस दिन राष्ट्रपति भवन में मौजूद उनके पूरे परिवार की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उनके 10 साल के बेटे को भी नहीं बख्शा गया था।

शेख मुजीबुर रहमान के हत्यारे बाद में भागकर कनाडा चले गये और अभी भी वहीं रह रहे हैं। कनाडा सरकार ने हत्यारों को वापस बाग्लादेश सौंपने से इनकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+