बांग्लादेशी एयरलाइंस ने भारत के लिए रोजाना 3 फ्लाइट्स कैंसिल किए, रिश्तों में आई दरार का दिखने लगा असर

Bangladesh Airlines: भारत और बांग्लादेश के बीच के रिश्तों में आई दरार का असर अब दोनों देशों के बीच हवाई जहाजों पर पड़ने लगा है और यात्रियों की संख्या में लगातार गिरावट के कारण बांग्लादेश की कम से कम तीन एयरलाइनों ने भारत से आने-जाने वाली अपनी दैनिक उड़ानें रद्द कर दी हैं।

कोलकाता और ढाका के बीच दो दैनिक उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि एक एयरलाइन ने कोलकाता और चटगांव के बीच दैनिक उड़ानें बंद करने का भी फैसला किया। देश में बढ़ती अशांति के बीच कई विमान कंपनियों ने हाल ही में बांग्लादेश जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट देखी है।

Bangladesh Airlines

भारत-बांग्लादेश के बीच उड़ानों पर असर

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले और भारतीय वीजा प्रतिबंधों के कारण यात्रियों की संख्या में भारी कमी देखी गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, बांग्लादेश के एयरलाइंस बिमान बांग्लादेश ने कोलकाता और ढाका के बीच प्रतिदिन दो उड़ानों से एक दिन में एक उड़ान तक ऑपरेशन कम कर दिया है।

इस बीच, देश की निजी एयरलाइन यूएस-बांग्ला एयरलाइंस ने भी ढाका के लिए अपनी उड़ान की फ्रीक्वेंसी को दिन में दो बार से घटाकर एक बार कर दिया है। यात्रियों की संख्या में गिरावट को देखते हुए कंपनी ने चटगांव के लिए उड़ान भी बंद कर दी है। जबकि भारतीय एयरलाइन इंडिगो अभी भी अपने दो-दिन के शेड्यूल का संचालन जारी रखे हुए है, सूत्रों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया है, कि भारतीय विमान कंपनी बांग्लादेश में स्थिति पर भी नजर रख रही है।

कोलकाता से ढाका/चटगांव के लिए उड़ानों की संख्या में भारी गिरावट

TOI के मुताबिक, कोलकाता से ढाका/चटगांव के बीच उड़ानों की कुल संख्या सितंबर में 125 से नवंबर तक घटकर सिर्फ 97 रह गई है। इसके परिणामस्वरूप, प्रस्थान करने वाले यात्रियों की संख्या भी सितंबर में 15,479 से घटकर नवंबर में 12,747 रह गई है।

इस बीच, बांग्लादेश से कोलकाता आने वाले यात्रियों की संख्या भी सितंबर में 114 से घटकर नवंबर में 96 रह गई है, जिसके परिणामस्वरूप यात्रियों की संख्या सितंबर में 12,540 से घटकर नवंबर में 10,121 रह गई है। जुलाई से दोनों देशों के बीच उड़ानों की कुल संख्या आधी रह गई है। इस गिरावट के पीछे एक प्रमुख कारण बांग्लादेश में अशांति है, जिसके कारण पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रशासन का पतन हो गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, यात्रियों की संख्या में आई इस गिरावट से बांग्लादेशी एयरलाइन्स को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। कोलकाता से 'बिमान बांग्लादेश' की उड़ानें जुलाई में 59 से घटकर नवंबर में 28 रह गई हैं, जबकि यूएस-बांग्ला एयरलाइंस की उड़ानें जुलाई में 84 से घटकर नवंबर में 24 रह गई हैं।

वहीं, इंडिगो की उड़ानें जुलाई में 62 से घटकर नवंबर में 45 रह गई हैं, जबकि इस अवधि के दौरान आगमन जुलाई में 64 से घटकर अब 44 रह गया है। यात्रियों की संख्या में गिरावट ने दोनों देशों के आतिथ्य उद्योग को भी प्रभावित किया है, जिससे होटलों में रहने वालों की संख्या में 20 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+