यूरोप के इस देश में 7 मस्जिदों को बंद करने के आदेश, इमाम को भी देश से निकालने की तैयारी

बर्लिन। ऑस्ट्रिया सरकार ने शुक्रवार को कहा है कि वे अपने देश में 7 मस्जिदों को बंद करने जा रही है। ऑस्ट्रियाई सरकार 'पॉलिटिकल इस्लाम' और धार्मिक समूहों के खिलाफ फॉरेन फंडिंग पर कार्रवाई के दौरान यह निर्णय लिया है। इस कार्रवाई में सरकार मस्जिदों को तो बंद करेगी ही, साथ ही इमाम को भी देश से निकालेगी। ऑस्ट्रियाई चांसलर सेबास्टियन कुर्ज ने कहा कि सरकार वियना में एक कट्टरपंथी तुर्किश समर्थित मस्जिद और अरब रिलीजियस कम्युनिटी समूह द्वारा चलाई जाने वाली 6 अन्य मस्जिदों को बंद करने जा रही है।

यूरोप के इस देश में 7 मस्जिदों को बंद करने के आदेश

ऑस्ट्रियाई सरकार 2015 कानून के अनुसार कार्रवाई करने जा रही है, जिसमें कोई भी रिलीजियस ग्रुप विदेश से फडिंग नहीं ले सकता है। ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री हर्बर्ट किक्ल ने एटीआईबी ने करीब 40 इमाम को रहने के लिए परमिट जारी किए थे, उन पर भी विचार किया जा रहा है। किक्ल ने कहा कि दो अलग-अलग में कई परमिट्स को पहले से ही रद्द कर दिया गया है।

कुर्ज पिछली साल दिसंबर में एंटी-माइग्रेशन पार्टी के समर्थन से ऑस्ट्रिया के चांसलर बने थे। पिछले साल हुए चुनाव में दोनों ही पार्टियों ने अपने देश में इमिग्रेशन को रोकने के लिए एक साथ आवाज उठाई थी। इस सरकार ने कट्टरवादी इस्लाम पर कार्रवाई करने से लेकर कई बाहरी मुस्लिमों को ऑस्ट्रिया में काम करने के लिए परमिट देने पर भी मना कर दिया। इसके अलावा ऑस्ट्रिाई सरकार स्कूली गर्ल्स के लिए हिजाब भी बैन कर चुकी है।

ऑस्ट्रियाई सरकार के इस निर्णय से तुर्की ने आपत्ति व्यक्त की है। राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के प्रवक्ता ने इसे इस्लामोफॉबिक, नस्लवाद और पक्षपातपूर्ण हरकत बताया है। उन्होंने कहा कि अपनी तुच्छ राजनीति के लिए वहां की सरकार मुसलमानों को निशाना बना रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+