VIDEO देखकर पता चल जाएगी इस "कश्मीरी ब्राह्मण" की हकीकत

नई दिल्ली। हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है, लेकिन भारत के कई राज्य ऐसे भी हैं, जहां के लोग मुश्किल से हिंदी बोल या समझ पाते हैं। फिर चाहे वो नॉर्थ ईस्टे के राज्य हो, या दक्षिण के या फिर पश्चिम बंगाल के लोग। ये लोग भले ही आपकी बात समझ जाए, लेकिन हिंदी बोलने में इन्हें मुश्किल होती है। अगल बोलते भी है तो उनकी बात समझ पाना आसान नहीं होता. लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसे विदेशी का वीडियो वायरल हुआ है, जो भारतीय न होते हुए भी हिंदी और भोजपुरी इतने अच्छे से बोलता है कि आप पकड़ नहीं पाएंगे ।

 Australian Man Speaks Fluently In Hindi & Bhojpuri, Video Is Making The Internet Smile
ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है। ये शख्स हिंदी के साथ-साथ भोजपुरी भी इतनी आसानी और धाराप्रवाह बोलता है कि सुनने वाला पकड़ नहीं पाएगा कि ये भारतीय नहीं हैं।

भारत में 1972 से 1978 तक रहने के दौरान इस शख्स ने न केवल हिंदी बल्कि भोजपुरी भी अच्छे से सीख ली। शख्स ने बताया कि वो ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है, लेकिन उसे भारत से और बारतीय भाषा से बेहद लगाव है। उनसे कहा कि उसने अपनी एक कंपनी भारत में खोली है और वो एक बार फिर से भारत जाएगा। उनसे प्यार से कहा कि "बुढ़ापा आ गया लेकिन मैं लौट रहा हूं।"

वीडियो में एक लड़की से बात करते हुए उस शख्स ने कहा कि जब लोग मुझसे पूछते हैं कि आप कहां के हैं तो मैं उन्हें बताता हूं कि मैं कश्मीरी ब्राह्मण हूं। लोग उसके हिंदी और भोजपुरी बोलने के लहजे की सहारना कर रहे हैं। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। 671371 लोगों ने देखा है, 22000 लोगों ने लाइक किया है और करीब 20000 लोगों ने शेयर किया है। आप भी देखिए एक विदेशी के हिंदी बोलने का ये वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+