हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो और जेरेड लेटो को मिठाई के नाम पर भेजा अपना मल-मूत्र, कोर्ट ने दी सजा

हॉलीवुड की मशहूर हस्तियों लियोनार्डो डिकैप्रियो और जेरेड लेटो को अपना मल-मूत्र भेजने वाले ऑस्ट्रेलियाई शख्स को 2 साल के अच्छे व्यवहार का बांड सौंपा गया है।

इस घटना का खुलासा ऑस्ट्रेलिया में तब हुआ जब जब कचरे से भरे पैकेजों में से एक फट गया, और इसका कुछ हिस्सा एक डाक कर्मचारी पर लीक होकर गिर पड़ा।

Leonardo DiCaprio Jared Leto

इस कृत्य के पीछे का व्यक्ति, 49 वर्षीय वेरोनिका ग्रे है। उसने फरवरी के महीने में 2 से 8 तारीख के बीच लेसमर्डी, पर्थ, हाई वायकोम्बे और कलामुंडा इलाके के विभिन्न डाकघरों से कुल 23 पार्सल भेजे थे।

अकादमी पुरस्कार विजेता डिकैप्रियो का ध्यान आकर्षित करने के लिए ये सभी पार्सल अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में विभिन्न स्थानों पर भेजे गए थे। वहीं, हाई वायकोम्ब से भेजे गए पार्सल अभिनेता लेटो के लिए भेजे गए थे।

अभियोजक राइस मोला ने अदालत को बताया कि ग्रे ने अपने मल-मूत्र को जमाकर उसे थैले में इकट्ठा किया और अभिनेताओं को वेलेंटाइन की मिठाई के रूप में भेजने की कोशिश की।

मोला ने कहा कि ग्रे ने जो कृत्य किया है इसके लिए अधिकतम 12 महीने की कैद या 16,500 डॉलर का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।
बचाव पक्ष की वकील कैया गुडिंग ने कहा कि ग्रे का जन्म अमेरिका जाने से पहले फिलीपींस में हुआ था। वह अब मानवतावादी के रूप में अस्थायी ब्रिजिंग वीज़ा पर ऑस्ट्रेलिया में रहता है।

बचाव पक्ष की वकील गुडिंग ने ग्रे को पर्यावरण रक्षक बताते हुए कहा कि उसका इरादा कभी भी अभिनेताओं को परेशान करना नहीं था। अदालत में पेश की गई एक मनोरोग रिपोर्ट से पता चला कि ग्रे ने मानसिक दुर्बलता के कारण परिणाम पर विचार किए बिना ऐसी हरकत की थी।

बचाव पक्ष की वकील ने अदालत से कहा कि उनके मुवक्किल को अपने किए पर गहरा खेद है। इसके बाद मजिस्ट्रेट पॉटर ने ग्रे को 3,000 डॉलर के 2 साल के अच्छे व्यवहार का बांड सौंपा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+