Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'जिंदगी में कुछ भी असंभव नहीं', ये बताने के लिए पिता ने बना दिया सबसे ज्यादा पुशअप्स करने का World Record

Push Ups World Record: अपने बेटे को यह बताने के लिए जिंदगी में कुछ भी असंभव नहीं है, इसके लिए एक 33 साल के पिता ने एक घंटे में सबसे ज्यादा पुश अप्स करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

Push Ups World Record

आए दिन कोई ना कोई रिकॉर्ड बनता और टूटता है। लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे हैं, वो एक ऐसा अद्भुत वर्ल्ड रिकॉर्ड है, जिसे एक पिता ने अपने बेटे को मोटिवेट करने के लिए बनाया है। ऑस्ट्रेलिया के शख्स ने 1 घंटे में इतने पुशअप्स लगाए कि एक नया कीर्तिमान रच दिया।

वैसे तो रोज जिम जाने वालों को भी एक दिन में 100 या उससे ज्यादा पुशअप्स करने में काफी दिक्कत होती है, लेकिन एक ऑस्ट्रेलियाई शख्स ने एक घंटे में 3000 से ज्यादा पुशअप्स करके सबसे ज्यादा (एक घंटे में) पुशअप्स लगाने का पुराना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर नया बना दिया है।

एक साल के बेटे के लिए बनाया रिकॉर्ड

और ये सिर्फ उस व्यक्ति ने अपने बेटे को प्रोत्साहित करने के लिए किया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में ब्रिस्बेन के रहने वाले 33 वर्षीय ल्यूकस हेल्म्के ने एक घंटे में सबसे ज्यादा पुश-अप्स लगाने का पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया कीर्तिमान बनाया है।

ल्यूकस ने एक घंटे के भीतर 3206 पुश-अप किए, जिसका मतलब है कि औसतन मिनट से 53 से ज्यादा पुशअप्स लगाए। इससे पहले अप्रैल 2022 में एक अन्य ऑस्ट्रेलियाई शख्स डैनियल स्कैली ने एक घंटे में 3182 पुश अप्स लगाने का रिकॉर्ड बनाया था।

3 साल तक की कड़ी मेहनत

रिपोर्ट के मुताबिक 1 घंटे में 3206 पुशअप करके चौंकने वाले ल्यूकस ने अपने एक साल बेटे को फ्यूचर में मोटिवेट करने और यह बताने के लिए की कुछ भी असंभव नहीं है। इस रिकॉर्ड को बनाने का प्रयास किया था। हालांकि ल्यूकस जिम जाने वालों में से नहीं हैं, लेकिन इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए उन्होंने 2 से 3 साल तक कड़ी मेहनत की।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का यह खिताब हासिल करने के बाद अभी भी ल्यूकस शांति से बैठने वाले नहीं हैं। उन्होंने अपने प्लान के बारे में बताते हुए कहा कि उनकी योजना अब से हर साल कम से कम एक रिकॉर्ड तोड़ने की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+