ऑस्ट्रेलिया में चूहों ने मचाया आतंक, हजारों लोगों को काटा, चूहों से जुड़ी बीमारी लोगों के बीच फैली

ऑस्ट्रेलिया में हजारों चूहे खेत और फैक्ट्री से भागकर अस्पताल तक पहुंच गये हैं, जिनको लेकर आशंका जताई जा रही है कि इन चूहों ने मरीजों की जान को भारी खतरा है

मेलबर्न, मई 14: ऑस्ट्रेलिया में चूहों ने भयानक आतंक मचा रखा है और चूहों के आतंक की वजह से फैक्ट्री मालिक और किसान दहशत में है। लाखों की तादाद में चूहों ने किसानों और फैक्ट्री मालिकों को परेशान कर रखा है। लाखों चूहें ऑस्ट्रेलिया के अलग अलग फैक्ट्री और खेतों से निकल रहे हैं और लोग उस वक्त दहशत में आ गये जब आसमान से चूहों की बारिश होने लगी। ऑस्ट्रेलिया में आसमान से चूहों की बारिश का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिससे लोग भारी टेंशन में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इन चूहों ने ऑस्ट्रेलिया में सैकड़ों लोगों को काट लिया है, जिसकी वजह से कई लोगों में चुहों से जुड़ी बीमारी पाई गई है।

आसमान से चूहों की बारिश!

आसमान से चूहों की बारिश!

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक गोदाम को साफ किया जा रहा है, ताकि उसमें किसान अपनी पैदावार रख सकें। लेकिन सफाई के दौरान अचानक चूहों की बारिश होने लगती है। पंप से जब गोदाम की सफाई की जा रही होती है, उस वक्त उस पंप से अचानक हजारों चूहे जमीन पर गिरने लगते हैं। इन चूहों में ज्यादातर चूहे मरे हुए होते हैं। पंप से गिरते चूहों का इन तस्वीरों ने ऑस्ट्रेलिया को टेंशन में डाल दिया है और लोग सोशल मीडिया के जरिए अपना डर जता रहे हैं। दुनिया कोरोना वायरस से पहले ही परेशान है, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लोगों को डर है कि ये चूहे कहीं कोई दूसरी महामारी ना फैला दें। (तस्वीर सौजन्य- एबीसी न्यूज)

लाखों चूहों ने बढ़ाई मुसीबत

एबीसी न्यूज की जर्नलिस्ट लूसी ठाकरे ने सोशल मीडिया ट्विटर पर एक वीडियो डाला है, जिसमें चूहों की बारिश होती देखी जा सकती है। वीडियो में दिख रहा है कि हजारों की तादाद में चूहे जमीन पर गिर रहे हैं। फर्श के ऊपर चूहों का अंबार लग जाता है। वहीं, पंप से गिरे हुए जिंदा चूहे इधर उधर भागते देखे जा रहे हैं। लाखों की संख्या में चूहों के मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया में प्लेग फैलने की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में इन चूहों ने खेत के खेत बर्बाद कर दिए हैं वहीं गोदामों में रखे सैकड़ों टन फसल को भी चूहे बर्बाद कर चुके हैं। इतना ही नहीं, हजारों चूहे खेत और फैक्ट्री से भागकर अस्पताल तक पहुंच गये हैं, जिनको लेकर आशंका जताई जा रही है कि इन चूहों ने मरीजों की जान को भारी खतरा है। इन तस्वीरों ने ऑस्ट्रेलिया के लोगों को बुरी तरह से डरा रखा है। वहीं, ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में कई लोगों में चूहों से जुड़ी बीमारी पाई गई है, जिसको लेकर डॉक्टर स्टडी कर रहे हैं। डॉक्टर ये भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं क्या ये भी कोई वायरस की तरह तो नहीं है?

चूहों को खत्म करने की मांग

चूहों से डरे ऑस्ट्रेलियाई सरकार से चूहों को खत्म करने की मांग कर रहे हैं। लोगों को डर है कि चूहों की वजह से ऑस्ट्रेलिया में प्लेग फैल सकता है जो लोगों की जिंदगी के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया मीडिया के मुताबिक लाखों की संख्या में चूहे अलग अलग स्कूलों और घरों तक पहुंच चुके हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि 'ये बहुत खतरनाक है कि सरकार चूहों को खत्म करने के लिए कुछ नहीं कर रही है क्योंकि इन चूहों की वजह से प्लेग फैल सकता है, जिससे इंसानों की जान खतरे में आ सकती है। ये चूहे हमारे घरों में कपड़ों और खाना को बर्बाद कर रहे है'। इन सबके बीच पूर्वी ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों से चूहों को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं, पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में लाखों टन अनाज की बिक्री इसलिए नहीं हो पा रही है, क्योंकि अनाज पर चूहों के मल मूत्र बिखरे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+