ऑस्ट्रेलिया में बुर्के को मिली आजादी, संसद में पहन सकेंगी महिलाएं

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के संसद में महिलाओं के बुर्के पहनने पर लगी रोक को अब समाप्त कर दिया गया है। प्रधानमंत्री टोनी एबोट के हस्तक्षेप के बाद संसद भवन में बुर्का पहनकर आने वाली महिलाओं को छूट मिल गई है।

burqa

अब तक यहां बुर्का पहने महिलाओं को अलग से शीशे से बने साउंड प्रूफ ‘एन्क्लोज़र' में बैठाने की योजना तैयार की गई थी, लेकिन विरोद के बाद प्रधानमंत्री ने इस विवादास्पद योजना को खत्म करने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई संसद के स्पीकर ब्रोनविन बिशप और सीनेट अध्यक्ष स्टीफन पेरी ने 2 अक्टूबर को ये अहम फैसला लेते हुए कहा था कि बुर्का पहनकर आने वाली महिलाओं को सदन के अलग जगह पर बैठाना होगा।

बरनाडी का कहना था कि बुर्का जुल्म का प्रतीक है और यह गैर ऑस्ट्रेलियाई है। संसद के मुताबिक सुरक्षा कारणों की वजह से भी बुर्का सदन के लिए सुरक्षित नहीं है। संसद का कामकाज देखने वाले सरकारी विभाग ने घोषणा की थी कि प्रतिनिधि सभा अथवा सीनेट की खुली लोक दीर्घा में चेहरा ढक कर आने वालों को बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+