Australia Drug Smuggling: ऑस्ट्रेलिया में 2.3 टन कोकीन खेप जब्त, 13 लोग गिरफ्तार, जानें कैसे भंडाफोड़?
Australia Drug Smuggling: ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में 2.3 टन कोकीन पकड़ी गई। यह अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स की बरामदगी मानी जा रही है। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने क्वींसलैंड के तट पर एक बड़ी छापेमारी की और 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जब्त किए गए ड्रग्स की कीमत 760 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी लगभग $ 494,000 बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि यह ड्रग्स एक अज्ञात दक्षिण अमेरिकी देश से लाई गई थी। इसे समुद्र के रास्ते ऑस्ट्रेलिया तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी। तस्करों ने पहले एक जहाज से कोकीन उतारने की कोशिश की, लेकिन उनकी पहली नाव टूट गई। इसके बाद उन्होंने दूसरी नाव का सहारा लिया, लेकिन वो भी डूब गई। इस बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ड्रग्स और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कितना बड़ा था यह मामला?
पुलिस ने जब्त की गई ड्रग्स की कीमत लगभग 760 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग ₹4,940 करोड़) बताई है। अगर यह खेप देश में पहुंच जाती, तो 11.7 मिलियन डील के बराबर होती। यह ड्रग्स ऑस्ट्रेलिया में एक बड़े मोटरसाइकिल गिरोह कॉमनचेरोस की मदद से लाई जा रही थी।
किसे किया गया गिरफ्तार?
गिरफ्तार किए गए 13 लोगों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। सभी आरोपी ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं। इनमें से कुछ को नाव पर पकड़ा गया, जबकि बाकी लोग किनारे पर ड्रग्स लेने के इंतजार में थे। आरोपियों पर समुद्री रास्ते से ड्रग्स तस्करी करने की साजिश रचने का आरोप है, जिसके लिए अधिकतम सजा आजीवन कारावास हो सकती है।
क्या कहती है पुलिस?
ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस कमांडर स्टीफ़न जे ने बताया कि यह खेप ऑस्ट्रेलिया में अब तक की सबसे बड़ी है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया संगठित अपराधियों के लिए एक आकर्षक बाजार है, और यही कारण है कि यहां ड्रग्स तस्करी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
इस घटना का क्या मतलब है?
यह घटना दिखाती है कि तस्करी के लिए बड़े संगठित गिरोह कितने जटिल तरीके अपनाते हैं। हालांकि, पुलिस की सतर्कता ने एक बड़ी आपराधिक योजना को नाकाम कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications