ऑस्ट्रेलिया में 16 वर्ष से कम उम्रवालों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध, लगेगा भारी जुर्माना
ऑस्ट्रेलिया ने अपने युवाओं को सोशल मीडिया के संभावित खतरों से बचाने के लिए एक साहसिक कदम उठाया है। इसके तहत 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल प्रतिबंधित कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया की संसद ने दुनिया के सबसे सख्त कानून को मंजूरी दे दी है। अगले 12 महीनों तक अगर यह प्रतिबंध लागू नहीं होता है तो सोशल मीडिया कंपनियों पर 50 मिलियन डॉलर तक का जुर्माना लग सकता है।
प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने कहा कि युवाओं को सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए इस कानून की जरूरत थी। इसकी मांग तमाम माता-पिता भी लगातार कर रहे थे। हालांकि देखने वाली बात यह है कि आखिर इस बैन को लागू कैसे किया जाएगा। प्राइवेसी और सोशल मीडिया कनेक्शन के प्रभाव को कैसे हैंडल किया जाएगा, इन सवालों के जवाब आना अभी भी बाकी है।

हालांकि इस कानून के तहत प्रतिबंधित किए जाने वाले विशिष्ट प्लेटफ़ॉर्म की पहचान नहीं की गई है, लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है कि स्नैपचैट, टिकटॉक, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स जैसी लोकप्रिय सोशल मीडिया साइटें प्रतिबंध के दायरे में आएंगी।
ऑस्ट्रेलिया के संचार मंत्री द्वारा यह निर्धारित किया जाएगा कि किन प्लेटफ़ॉर्म पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि प्रतिबंध में गेमिंग और मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म के साथ-साथ बिना अकाउंट के एक्सेस की जाने वाली वेबसाइटें भी शामिल हैं। हालांकि माना जा रहा है कि यूट्यूब पर इसका असर नहीं होगा।
विपक्ष की नेता सेन मारिया ने कहा कि यह कानून जरूरी है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि सोशल मीडिया बच्चों के खाते की पहचान करें और उसे हटाएं। सोशल मीडिया कंपनियों को यह जिम्मेदारी पहले से ही निभानी थी, लेकिन ये कंपनियां सिर्फ अपना मुनाफा देखती हैं।












Click it and Unblock the Notifications