चीन: स्टील कंपनी में गैस लीक होने की वजह से 8 लोगों की मौत
बीजिंग: चीन के दक्षिणी प्रांत गुआंगडोंग में गैस पाइपलाइन लीक होने से 8 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना सोमवार सुबह 10 बजे की है। शाउगुआन सरकार ने माइक्रो-ब्लॉग पर अपने एक पोस्ट में लिखा कि शाउगुआन आयरन और इस्पात कंपनी में गैस का रिसाव सुबह 3 बजे ही हो गया था।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, गैस रिसाव के बाद बचाव और राहत कार्य चल रहा था और गैस के लीक होने का कारण ढूंढा जा रहा है। चीन ने औद्योगिक सुरक्षा में सुधार के लिए काफी प्रगति की है, लेकिन देश कोयला खानों और परिवहन नेटवर्क कारखानों में हर साल कई लोग मारे जा चुके हैं।
2015 में, बीजिंग के टियांजिन बंदरगाह शहर में धमाका होने की वजह से एक कम से कम 173 लोगों की मौत हो गई थी। हाल ही में 9 दिसंबर को लायनयुंगंग के पूर्वी शहर में बायोटेक कंपनी कार्यशाला में एक विस्फोट में 10 लोग मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications