अमेरिका: कैलिफोर्निया के सैन जोस रेल यार्ड में गोलीबारी, 8 लोगों की मौत, हमलावर भी ढेर

सैन जोस, मई 27: अमेरिका में एक बार फिर से गोलबारी की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कैलिफोर्निया के सैन जोस रेल यार्ड में बुधवार को गोलीबारी की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना सैन जोस शहर के उत्तर में वैली ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी यार्ड में बुधवार सुबह हुई। हालांकि इस घटना को अंजाम देने वाला शूटर भी पुलिस ने मार गिराया है।

At least 8 are dead after a shooting in San Jose, California.

सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, घटना अमेरिकी समय के अनुसार सुबह करीब 6.15 बजे हुई। जब रेल यार्ड में कुछ लोग काम कर रहे थे। अचानक एक व्यक्ति ने फायरिंग शुरू कर दी। लोग जान बचाने के लिए भागे। लेकिन, कुछ फायरिंग की चपेट में आ गए। कुल लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, कई घायलों ने बाद में दम तोड़ दिया। घटना के बाद यहां लोकल ट्रेन सर्विस सस्पेंड कर दी गई।

सांता क्लारा काउंटी शैरिफ के डिप्टी रशेल डेविस ने कहा, घटना में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कई लोग घायल बताए गए हैं। हमलावर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे मार गिराया गया। मारे गए ज्यादातर लोग ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के कर्मचारी हैं। ये सुबह के वक्त ड्यूटी खत्म करके घर जाने की तैयारी कर रहे थे। घटना के वक्त नया स्टाफ भी ड्यूटी पर पहुंचा था।

पुलिस ने बताया कि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि क्या शूटर वहीं का एक कर्मचारी था। पुलिस ने अभी यह नहीं बताया है कि शूटर कैसे मारा गया और किस तरह के हथियार का इस्तेमाल किया गया। सैन जोस सिलिकॉन वैली का एक टेक हब है जहां करीब दस लाख लोग रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+