#jerusalem: येरूशलम पर ट्रंप की घोषणा के बाद ISIS ने दी खून की नदियां बहाने की धमकी
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने येरूशलम को इजरायल की राजधानी के तौर पर मान्यता देने की घोषणा की, जिसके बाद इस्लामिक स्टेट ने अमेरिका में खून की नदियां बहाने की धमकी दी है। इसी कड़ी में कई लोगों का ये मानना है कि इस फैसले से आतंकी संगठनों को दुनिया भर में अभियान छेड़ने का मौका मिल जाएगा। तो वहीं तुर्की के उप्रधानमंत्री बेकिर बोजदाग ने कहा है कि, यदि येरूशलम को लेकर, इस तरह का परिवर्तन बड़ी तबाही का सबब बन सकता है। ट्रंप की इस घोषणा से पहले फिलीस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने भी चेतावनी दी थी और कहा था इस कदम के खतरनाक परिणाम हो सकते हैं।फिलीस्तीन के लोगों का कहना है कि ऐसा करना मौत को गले लगाने जैसा है।तो वहीं संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान ने लिखा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले पर आज मुझे गहरा दुख हुआ है। उन्होंने लंबे समय से चले आ रहे रुख को पलट दिया और येरूशलम पर अंतरराष्ट्रीय सहमति को तोड़ दिया है।

आपको बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए बुधवार को येरूशलम को इजरायल की राजधानी के तौर पर मान्यता प्रदान कर दी, ट्रंप का ये एतिहासिक फैसला काफी जोखिम भरा है क्योंकि फिलीस्तीन के साथ अमेरिका की दुश्मनी बढ़ सकती है, बावजूद इसके ट्रंप ने ये जोखिम भरा कदम उठाते हुए अपना वो वादा पूरा किया, जो कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के वक्त लोगों से किया था।

ट्रंप ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपतियों ने इसको लेकर एक अभियान चलाया था, लेकिन वो इजराइल से किए अपने वादे को पूरा करने में नाकामयाब रहे इसलिए मैं अब अमेरिका द्वारा इजराइल से किए वादे को पूरा करता हूं। ट्रंप ने अमेरिकी प्रशासन को इस बारे में निर्देश देते हुए कहा कि इजराइल के तेल अवीव स्थित अमेरिकी दूतावास येरूशलम ले जाने के प्रक्रिया शुरू की जाए।












Click it and Unblock the Notifications