बस 1 घंटे में AI मॉडल ने ढूंढ लिया सौरमंडल के बाहर एक नया ग्रह, वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता
AI मॉडल को पुराने अवलोकन के एक सेट पर लागू किया गया, तो एक ऐसी डिस्क की पहचान की गई जिसमें विश्लेषण के बावजूद ग्रह के बारे में पता नहीं चल पाया था।

वैज्ञानिकों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का उपयोग करके सौर मंडल के बाहर एक नए ग्रह की खोज की है। इसे हाल के दिनों में काफी लोकप्रियता बटोर रहा AI द्वारा हासिल की गई एक बड़ी सफलता कहा जा सकता है। दरअसल वैज्ञानिक काफी समय से एक नए ग्रह की खोज में लगे हुए थे।
AI तकनीक की मदद से उन्हें ग्रह की मौजूदगी को सही ढंग से निर्धारित करने में मदद मिली। अमेरिका में जॉर्जिया विश्वविद्यालय में काम कर रहे शोधकर्ताओं ने कहा कि हमारे सौर मंडल के बाहर मौजूद एक अज्ञात ग्रह की खोज AI तकनीक का उपयोग करके की गई।
शोधकर्ताओं ने कहा कि उनके अध्ययन से मशीन लर्निंग के जरिए नए बने तारों के आसपास की गैस प्रोटोप्लेनेटरी डिस्क को देखकर सौर मंडल के बाहर के ग्रह की मौजूदगी को सही ढंग से निर्धारित करने में मदद मिली। द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में ग्रह की खोज का विस्तृत विवरण दिया गया है।
इसमें नए ग्रह को HD 142666 नामक एक तारे के आसपास पाया गया है। AI द्वारा नए खोजे गए ग्रह के संकेत का पता उस डेटा में लगाया गया था जिसका खगोलविदों ने पहले विश्लेषण किया था, लेकिन तब ग्रह पर किसी का ध्यान नहीं गया।
दिलचस्प बात ये है कि AI द्वारा तैयार इस मॉडल को इसमें महज एक घंटे का वक्त लगा। शोधकर्ताओं ने कहा कि उनका अध्ययन इस बात का उदाहरण है कि कैसे AI का इस्तेमाल विश्लेषण की सटीकता का विस्तार करके तथा उनके समय को कुशलतापूर्वक कम करके वैज्ञानिकों के काम में मदद कर सकता है।
ये पहले कुछ कदम हैं जो AI ने खगोल विज्ञान की दुनिया में उठाए हैं। उम्मीद की जा रही है कि निकट भविष्य में शोधकर्ताओं को इसमें और सफलता मिल सकती है। खोज के साथ AI ने खुद को एक ऐसे उपकरण के रूप में भी साबित कर दिया है, जिसे कई क्षेत्रों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
यूजीए फ्रैंकलिन कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज में भौतिकी और खगोल विज्ञान विभाग में डॉक्टरेट छात्र के रूप में नामांकित लेखक जेसन टेरी ने कहा, ''हमने पारंपरिक तकनीक का इस्तेमाल करके ग्रह की मौजूदगी की पुष्टि की, लेकिन हमारे मॉडल ने हमें उन सिमुलेशन को चलाने के लिए निर्देशित किया और हमें दिखाया कि ग्रह कहां स्थित हो सकता है।''












Click it and Unblock the Notifications