नौकरी पर AI का मंडराया खतरा! मई में 4,000 ने खोई नौकरी, जानिए नींद उड़ाने वाली रिपोर्ट का दावा
जॉब सेक्टर्स को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। दावा किया गया है कि आने वाले कुछ वर्षों में नौकरियों का अकाल सा पड़ सकता है।

दुनिया में तेजी से बदलती तकनीकी ने भविष्य में जॉब सेक्टर में रोजगार के अवसर की तलाश करने वालों के खतरा बन रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (artifical Intelligence) यानी एआई तकनीकी का इसमें अहम रोल है। इस हफ्ते एक मासिक पत्रिका में प्रकाशित रिपोर्ट से पता चला है कि महज एक महीने में 4,000 लोगों नौकरी गंवा दी।
एआई (Artificial intelligence) के जरिए साइंटिस्ट्स अब एक वर्चुअल वर्ल्ड की कल्पना को साकार करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में मशीनें इंसानों के अवसरों को अपनी गुणवत्ता के दम पर छीनने के तैयार हो रही हैं। मासिक पत्रिका चैलेंजर ग्रे एंड क्रिसमस की ओर से ये रिपोर्ट गुरुवार को जारी की गई। जिसमें कहा गया कि जनवरी और मई के बीच लगभग 417,500 नौकरियां चली गईं। रिपोर्ट में वित्तीय वर्ष 2023-24 की ये सबसे खराब शुरुआत मानी जा रही है। इसके पहले सबसे बड़ी छंटनी कोरोना महामारी की वक्त 2020 में हुई थी जब कोरोना का वक्त था। इस दौरान 1.4 मिलियन लोग इसके प्रभावित हुए।
पत्रिका की रिपोर्ट में कहा गया कि इस छंटनी का अहम कारण मई में कारोबार का बंद होना था। जिसकी वजह से 19,600 लोगों को नौकरी गंवानी पड़ी। जिनमें से 3900 नौकरी पेशा की छंटनी सिर्फ एआई की वजह से की गई। ये स्थिति अमेरिका में देखी गई, जहां एआई तकनीकी के प्रयोग का सबसे तेजी से प्रसार हो रहा है।
गुरुवार को जारी रिपोर्ट कहा गया कि जनवरी और मई के बीच लगभग 417,500 नौकरियों का छंटनी हुई। लेबर एक्सपर्ट व चैलेंजर ग्रे एंड क्रिसमस पत्रिका के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एंड्रयू चैलेंजर ने दावे के साथ कहा कि कंपनियां मंदी की वजहसे काम पर ब्रेक लगा रही हैं। एंड्रयू ने वर्ष 2023 के पांच महीनों के दौरान सबसे अधिक घोषित नौकरी में कटौती की। इस अवधि में करीब 206,300 लोगों की जॉब पर असर पड़ा।
दुनिया में कई ऐसे सेक्टर हैं, जिनमें सेल्फ मोड में काम रहा है। पत्रिका की रिपोर्ट में कहा गया कि इस सप्ताह में ही वाशिंगटन पोस्ट ने बताया कि दो कॉपीराइटर्स ने अपनी नौकरी खोई। जबकि मीडिया कंपनी सीएनईटी ने राइटिंग और एडिटिंग के लिए एआई तकनीकी का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। जिससे कई पत्रकारों को निकाला और कई की नौकरी खतरे में है।












Click it and Unblock the Notifications