ARMY-2021: अंतर्राष्ट्रीय सैन्य-तकनीकी फोरम में रूस न्यू गाइडेड मिसाइल पेश करने को तैयार, जानें इसकी खासियत
ARMY-2021: अंतर्राष्ट्रीय सैन्य-तकनीकी फोरम में रूस न्यू गाइडेड मिसाइल पेश करने को तैयार, जानें इसकी खासियत
मास्को, 23 अगस्त: मॉस्को में अंतर्राष्ट्रीय सैन्य-तकनीकी फोरम 'आर्मी-2021' में रूस का कलाश्निकोव ग्रुप अपने नए उत्पाद पेश करने को तैयार है। एडवांस एस -8 एल गाइडेड मिसाइल के प्रारंभिक अनुसंधान और विकास के पूरा होने के बाद रूस इस मिसाइल को पेश करने की तैयारी में है। कलाश्निकोव ग्रुप के पहले उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंड्री सेमेनोव ने कहा है कि सेमी एक्टिव होमिंग हेड के साथ एस -8 एल से लैस मिसाइल का उपयोग कई वाहकों द्वारा भी किया जा सकता है। जिसमें सभी तरह के हेलीकॉप्टर, विमान और यूएवी भी शामिल हैं। अंतर्राष्ट्रीय सैन्य-तकनीकी फोरम 'आर्मी-2021' में भारत में निर्मित लड़ाकू विमानों का भी जलवा दिखेगा। तर्राष्ट्रीय सैन्य-तकनीकी फोरम में डीआरडीओ भी अपनी प्रदर्शनी लगाएगा।

एचईएफ वारहेड के साथ 80-mm एस-8 एल एडवांस मिसाइल को स्थिर और गतिमान दोनों तरह से डिजाइन किया गया है। ये मिसाइल हवा और जमीनी में भी टारगेट हिट कर सकता है। एस-8 एल को B8V20 या B8M1 रॉकेट लॉन्चर का इस्तेमाल कर हेलीकॉप्टरों और हवाई जहाजों से भी लॉन्च किया जा सकता है।
रॉकेट की फायरिंग रेंज 6 किलोमीटर तक की है। ये मिसाइल हल्के बख्तरबंद लक्ष्यों को भी सही तरीके से हिट कर सकता है। आर्मी-2021 फोरम में रॉकेट को हेलीकॉप्टर के यूएवी के साथ प्रदर्शित किया जाएगा।
एस -8 एल गाइडेड मिसाइल के अलावा, कलाश्निकोव ग्रुप और उसकी सहयोगी कंपनी वर्तमान में अलग-अलग तरह के एयर लॉन्च गाइडेड मिसाइल को पेश करने की तैयारी में हैं। सबसे पहले मिसाइल विखर -1 को लागू करने के अवसरों की तलाश की जा रही है।
भारत अंतर्राष्ट्रीय सैन्य-तकनीकी फोरम आर्मी-2021 में स्वदेशी निर्मित लड़ाकू विमान को पेश करने की तैयारी में है। जिसमें एलसीए तेजस, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल, अर्जुन मेन बैटल टैंक (एमके1ए) को प्रदर्शित किया जाएगा। डीआरडीओ में सार्वजनिक इंटरफेस निदेशालय (डीपीआई) के निदेशक डॉ एनके आर्य ने कहा, ''आर्मी 2021 में हम अपने निर्यात उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए हिस्सा ले रहे हैं। उनमें से कुछ एलसीए तेजस, एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम और 8x-गन भी शामिल हैं।''












Click it and Unblock the Notifications