उड़ते हेलीकॉप्टर से लटककर लगाए पुल-अप, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

हवा में हेलीकॉप्टर से लटककर पुल-अप मारने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

नई दिल्ली, 25 फरवरी: अर्मेनिया के एक शख्स ने हेलिकॉप्टर से लटकते हुए पुल-अप करने का कारनामा करके दिखाया है। रोमन सारडियन नाम के शख्स ने हेलीकॉप्टर से लटककर 23 पुल-अप किए। जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रोमन का ये वीडियो शेयर किया है।

 एक मिनट में 23 पुलअप

एक मिनट में 23 पुलअप

कुछ लोगों को वर्कआउट का काफी शौक होता है और वो इसमें काफी समय बिताते हैं। आमतौर पर लोग जिम में या अपने घरों में आराम से वर्कआउट करते हैं लेकिन हेलीकॉप्टर पर लटककर कोई कसरत करता दिखे तो ये वाकई किसी को भी चौंका देगा। अर्मेनिया के रोमन का हेलीकॉप्टर से पुल-अप करते हुए एक वीडियो खूब वायरल हो गया है। रोमन सारडियन ने एक मिनट में एक हेलीकॉप्टर से लटककर 23 पुल-अप किए और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

क्या है इस वीडियो में

रोमन के इस वीडियो को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो मे रोमन एक हेलीकॉप्टर की लैंडिंग स्लाइड को पकड़े हुए हुए हैं, जब उसने उड़ान भरी। इसके बाद उन्होंने विमान से हवा में लटकते हुए कुशलता से पुल-अप किए।

 यूजर्स को पसंद आया वीडियो

यूजर्स को पसंद आया वीडियो

इंस्टा पर गिनीज रिकॉर्ड्स ने लिखा है- एक मिनट में हेलीकॉप्टर से 23 पुल अप लगाकर रोमन सारडियन ने रिकॉर्ड बना दिया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक रोमन ने ये रिकॉर्ड पिछले साल 2 अक्टूबर को आर्मेनिया के येरेवन में हासिल किया था। वह कई बार रिकॉर्ड होल्डर भी रह चुके हैं। शेयर किए जाने के बाद इस वीडियो को कुछ घंटे में ही 82 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। योसोशल यूजर्स ने भी इस वीडियो की खूब तारीफ की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+