इंडिया ग्लोबल फोरम में हुई बड़ी नियुक्ति: BBC के सीनियर अधिकारी रहे उदय करण वर्मा की टीम में एंट्री
लंदन: वर्तमान भारत की बात को ग्लोबल मंच पर रखने और देश के लिए वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय साझेदारी विकसित करने में अग्रणी भूमिका निभाने वाला इंडिया ग्लोबल फोरम (IGF) ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति को और मजबूत कर ली है। BBC इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी रहे उदय करण वर्मा को संस्थान ने अपने साथ जोड़कर आगे की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
उदय करण वर्मा, जो BBC इंडिया में सात वर्षों तक अलग-अलग अहम भूमिकाओं में रहने के बाद अभी हाल तक BBC के कंट्री मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उदय वर्मा ने अपने लंबे कार्यकाल के दौरान व्यापारिक अवसरों को विकसित करने और स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप मजबूत करने में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है। अब, वे इंडिया ग्लोबल फोरम में प्रेसिडेंट- बिजनेस रिलेशन के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे।

इस नियुक्ति को IGF की वैश्विक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत टीम को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की जा रही हैं। IGF के संस्थापक और चेयरमैन मनोज लाडवा ने इस मौके पर कहा, "यह भारत और IGF दोनों के लिए एक रोमांचक समय है। मुझे खुशी है कि उदय हमारे अद्भुत टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उनकी विशाल अनुभव और व्यवसायिक संबंधों को बढ़ाने की क्षमता, हमारे दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में मदद करेगी।"
उदय करण वर्मा के पास बीबीसी, नेटवर्क-18 और ईएसपीएन-स्टार स्पोर्ट्स जैसे शीर्ष ब्रांड्स के साथ दो दशक से अधिक का अनुभव है। BBC में उन्होंने BBC StoryWorks को लॉन्च करने में अहम भूमिका निभाई और BBC Golf Connect तथा BBC Sportswomen of the Year जैसे सफल कार्यक्रमों का नेतृत्व किया। उन्होंने रेवेन्यू, कंटेंट और स्ट्रेटजिक लीडरशिप में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। IGF में अपने नई भूमिका को लेकर उदय करण वर्मा ने कहा, "मैं IGF से जुड़कर बहुत उत्साहित हूं। यह मंच भारत की बात को वैश्विक स्तर पर बखूबी प्रस्तुत करता है। IGF का मिशन, भारत की अपार संभावनाओं को उजागर करना, मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। इस डायनामिक टीम के साथ जुड़कर मैं नए अवसरों को अनलॉक करने और वैश्विक संवादों को आकार देने में योगदान करने की उम्मीद करता हूं।"
क्या है इंडिया ग्लोबल फोरम?
इंडिया ग्लोबल फोरम एक वैश्विक संगठन है जो समकालीन भारत की कहानी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करता है। आईजीएफ का यहा मानना है कि भारत की विकास दर और परिवर्तन की गति विश्व के लिए अनगिनत अवसर प्रस्तुत करती है, और यह इन अवसरों का द्वार खोलने वाला एक प्रमुख मंच है। इंडिया ग्लोबल फोरम के प्रयासों का उद्देश्य समृद्धि और वैश्विक स्थिरता को बढ़ावा देना, भारत की टेक्नोलॉजी और इनोवेशन इकोसिस्टम को दुनिया से जोड़ना, स्थायी भविष्य के लिए क्लाइमेट लीडरशिप को प्रोत्साहित करना, व्यापार और समाज में विविधता के माध्यम से सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और रचनात्मकता को प्रेरित करना है, जिससे भविष्य को आकार दिया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications