मुसलमानों के खिलाफ मुहिम चलाने वाले को ट्रंप ने चुना अपना पहला नवरत्न

मुसलमानों और इस्‍लाम के खिलाफ राय रखने वाले स्‍टीफन के स्‍टीव बैन होंगे अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के मुख्‍य रणनीतिकार।

वाशिंगटन। अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्‍ड ट्रंप ने ऐलान कर दिया है कि ब्रेटबार्ट न्‍यूज के चेयरमैन स्‍टीफन बैनन या जिन्‍हें स्‍टीव बैनन के नाम से जानते हैं उनके मुख्‍य रणनीतिकार होंगे। स्‍टीव ट्रंप के कैंपेन के सीईओ भी थे और अब वह ट्रंप के लिए इस अहम भूमिका को अंजाम देंगे।

steve-bannon-donald-trump.jpg

एक जैसी सोच वाले ट्रंप और बैनन

दिलचस्‍प बात है कि ट्रंप जिन्‍होंने उनके राष्‍ट्रपति बनने के बाद अमेरिका के लोगों से न डरने की अपील की है, उन्‍होंने एक ऐसे व्‍यक्ति को अपना रणनीतिकार बनाया है जो मुसलमान विरोधी है। बैनन के मुसलमानों और इस्‍लाम पर विचार बिल्‍कुल वैसे ही है जैसी बातें ट्रंप ने अपने चुनावी अभियान में कही थीं।

मुसलमानों को बताया टाइम बम

बैनन की साइट ने पश्चिम में बसे युवा मुस्लिमों को टाइम बम की तरह करार दे डाला। बैनन के मुताबिक उनके साथ सहानुभूति दिखाने का मतलब आतंकवाद और चरमपंथ के साथ सहानुभूति रखना है।

बैनन का मानना है कि बर्थ कंट्रोल महिलाओं को पागल और अनाकर्षक बना देता है।

ब्रेटबार्ट ने एलजीबीटी अधिकारों की मांग करने वाले, महिलाओं के अधिकारों की मांग करने वालों और महिलाओं का मजाक उड़ाना शुरू किया।

इसके अलावा साइट ने क्‍लाइमेट चेंज को मानने से ही इंकार कर दिया। सिर्फ इतना ही नहीं डेमोक्रेट पार्टी की हिलेरी क्लिंटन और उनकी करीबी हुमा अबेदिन पर मुस्लिम ब्रदरहुड का एजेंट होने तक का आरोप लगा दिया।

राष्‍ट्रपति ओबामा की नागरिकता पर सवाल

वर्ष 2012 में बैनन को ब्रेटबार्ट का पूरा जिम्‍मा मिल गया। इसके बाद से ही उन्‍होंने मुसलमानों और इस्‍लाम के खिलाफ एडीटोरियल लिखने शुरू कर दिए।

बैनन ने अमेरिका में बसे मुसलमानों को आतंकवाद का समर्थन करने वाला करार दिया।

इसके अलावा ट्रंप की ही तरह बैनन ने भी अमेरिका के पहले अश्‍वेत राष्‍ट्रपति बराक ओबामी की नागरिकता पर सवाल उठाया और अश्‍वेत अमेरिकी नागरिकों को हिंसा के लिए दोषी ठहराया।

शुरू हुई आलोचना

कुछ राजनेताओं और लीडिंग एडवोकेट्स ने ट्रंप ने उनके फैैसले को वापस लेने की मांग की है। इनका कहना है कि ट्रंप की ओर से हुई नियुक्ति व्‍हाइट हाउस में नस्‍लवाद को बढ़ावा देने वाली है।

माइकल कीगन अमेरिका के प्रोगेसिव प्रेशर ग्रुप के प्रेसीडेंट हैं। उन्‍होंने कहा है कि स्‍टीव बैनन को बतौर मुुख्‍य रणनीतिकार चुनने के साथ ही ट्रंप ने साफ कर दिया कि वह अपने अभियान में बोली गईंं नस्‍लवाद की ही बात को आगे बढ़ाने वाले हैं।

कौन हैं बैनन

जब अमेरिका की जीओपी टूटने की कगार पर थी तो बैनन का भविष्‍य भी अंधकार में था। उस समय बैनन ने ब्रेटबार्ट को श्‍वेत नागरिकों के लिए कह कर प्रचलित किया। अगस्‍त में उन्‍होंने ट्रंप के कैंपेन टीम को ज्‍वॉइन किया था।

इसके बाद वह हमेशा इंटरव्‍यू देने से बचते रहे। बैनन एक पूर्व नेवी ऑफिसर हैं और उन्‍होंने हार्वर्ड बिजनेस स्‍कूल से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है।

उन्‍होंने गोल्‍डमैन सैक्‍स में भी बतौर इनवेस्‍टमेंट बैंकर काम किया और इसके बाद राजनीति में शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+