एक बार फिर से विस्तारा के विमान को मिली बम से उड़ाने की धमकी, फ्रैंकफर्ट डायवर्ट करनी पड़ी फ्लाइट

एक बार फिर से विस्तारा एयरलाइंस के विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। विस्तारा एयरलाइंस का विमान जोकि 18 अक्टूबर को दिल्ली से लंदन जा रहा था, उसे सोशल मीडिया पर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट ट्रैकिंग साइट पर देखा जा सकता है कि बोइंग 787 शुक्रवार की रात फ्रैंकफर्ट में 9.02 बजे लैंड हुआ।

लैंड होने के बाद विमान की सघन जांच की गई और सिक्योरिटी क्लियरेंस मिलने के बाद विमान ने फिर से अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी। विमान फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर तकरीबन 2.5 घंटे तक रहा, इसके बाद इसने यहां से उड़ान भरी और रात 11.32 बजे लंदन में विमान लैंड हुआ।

vistara airlines

वहीं इस घटना के बाद विस्तारा के प्रवक्ता ने कहा, 18 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली विस्तारा की फ्लाइट UK17 को सोशल मीडिया पर सुरक्षा संबंधी धमकी मिली। प्रोटोकॉल के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और एहतियाती उपाय के तौर पर, पायलटों ने फ्लाइट को फ्रैंकफर्ट की ओर मोड़ने का फैसला किया।

फ्लाइट फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी। अनिवार्य जांच की जा रही है और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मंजूरी मिलने के बाद उड़ान जारी रहेगी। विस्तारा में, हमारे ग्राहकों, चालक दल और विमान की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

शुक्रवार को बेंगलुरु से मुंबई जाने वाली उसकी उड़ान QP 1366 में उड़ान भरने से ठीक पहले प्राप्त सुरक्षा अलर्ट के कारण देरी हुई। स्थापित सुरक्षा और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करते हुए, सभी यात्रियों को स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रियाएं करने की अनुमति देने के लिए निकाला गया।

इसके अलावा, दुबई से जयपुर जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट ने शनिवार तड़के जयपुर एयरपोर्ट पर बम की धमकी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग की। हालांकि बाद में यह धमकी अफवाह निकली।

लेकिन अलर्ट मिलने के बाद189 यात्रियों को लेकर विमान ने रात 1:20 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की और विमान की सुरक्षा जांच की गईॉ, जिसमे कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

हाल ही में 40 से अधिक उड़ानों में बम की धमकियाँ मिली हैं, जो सभी निराधार साबित हुईं। इन घटनाओं के मद्देनजर, नागरिक उड्डयन मंत्रालय फर्जी बम धमकियों को रोकने के लिए सख्त नियम लागू करने पर विचार कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+