अमेरिका में फिर गोलीबारी का मामला सामने आया, ओक्लाहोमा में अस्पताल में शूटिंग में 5 की मौत

ओक्लाहोमा, 02 जून। अमेरिका में एक बार फिर से गोलीबारी का मामला सामने आया है। ओक्लाहोमा में एक अस्पताल के भीतर गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमे 4 लोगों के मारे जाने की खबर है। पुलिस ने बताया कि हमलावर की मौत हो गई है। हम 4 लोगों के मरने की पुष्टि कर सकते हैं। यह गोलीबारी सेंट फ्रांसिस अस्पताल के कैंपस में हुई है। स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची।

shooting

तुलसा पुलिस ने बताया कि इस गोलीबारी में कुल 5 लोगों की जान जा चुकी है जिसमे हमलावर भी शामिल है। यह गोलीबारी सेंट फ्रांसिस अस्पताल के कैंपस में स्थित नताली बिल्डिंग में चल रही है। राष्ट्रपति जो बाइडेन को गोलीबारी की घटना की जानकारी दे दी गई है, व्हाइट हाउस इस पूरी घटना पर नजर बनाए हुए है और स्थानीय अधिकारियों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है।

पिछले कुछ समय से अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं काफी बढ़ी हैं। एक के बाद एक इस तरह की घटनाएं सामने आने के बाद अमेरिका में यह बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। मंगलवार को हाई स्कूल की ग्रैजुएशन सेरमनी में न्यू ओर्लेंस में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई थी जबकि दो लोग घायल हुए थे। इससे पहले रॉब एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी में 19 बच्चों की मौत हो गई थी। जबि कई लोग इस गोलीबारी में घायल हुए थे।

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री से इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुझाव लिया था। बाइडेन ने जेसिंडा आर्डेन से फोन पर बात की थी और अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं से निपटने के लिए सुझाव लिया था। जो बाइडेन ने 2019 में क्राइसचर्च गोलीबारी का जिक्र किया, जिसमे 51 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद न्यूजीलैंड ने मिलिट्री स्टाइल राइफल पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिन लोगों के पास इस तरह की गन थी उनसे वापस इसे खरीद लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+