एंजेलिना जोली-ब्रैड पिट: 9 साल अफेयर, 2 साल शादी, 6 बच्चे और अब तलाक
लॉस एंजिलिस। मंगलवार को सिनेदर्शकों के लिए एक चौंकाने वाली खबर तब आयी जब हॉलीवुड के सबसे हॉट कपल ने तलाक का ऐलान किया, जी हां हम बात कर रहे हैं हुस्न की मल्लिका एंजेलिना जोली और डैशिंग ब्रैड पिट की जिन्होंने अब अलग होने की घोषणा कर दी है।
जानिए कश्मीर तो होगा लेकिन पाकिस्तान नहीं होगा..वाले वीडियो का पूरा सच
जोली और पिट का प्यार कोई टीन एज बच्चों की तरह नहीं था। इन दोनों ने एक-दूसरे के प्यार को पूरे 9 साल दिये, दोनों लिव इन में रहे फिर दो साल पहले शादी की, इस दौरान दोनों 6 बच्चों के मां-बाप बने, फिर ऐसा क्या हुआ पूरे 11 साल बाद ये दोनों अब अलग होने जा रहे हैं। दोनों के फैंस के लिए ये काफी झटका देने वाली खबर है।
रंगों के आधार पर जानिए कौन है अच्छा और कौन है बुरा?
मीडिया सूत्रों की मानें तो दोनों के अलगाव का कारण पिट का आशिक मिजाज होना बताया जा रहा है। हालांकि जोली ने कहा कि पिट पिता का फर्ज अच्छे से नहीं निभा रहे हैं, वो बच्चों के साथ काफी गलत ढंग से पेश आते हैं इसलिए वो अब उनसे तलाक चाहती हैं लेकिन ये बात किसी के गले के नीचे नहीं उतर रही। मालूम हो कि जोली और पिट के 6 बच्चे हैं, जिनमें से 3 बच्चों को जोली ने जन्म दिया है जबकि 3 बच्चों को दोनों ने गोद लिया था।
अगर दिल की बात नहीं कह पा रहें तो अपनाइये ये Astro Tips
आगे की बात तस्वीरों में..

पिट 53 के और जोली 41 की...
हॉलीवुड सितारे पिट और जोली की लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव आये जिसका सामना दोनों ने साथ में बखूबी किया लेकिन अब ऐसा क्या हो गया कि दोनों अलग होने जा रहे हैं। आज पिट की उम्र 53 साल है जबकि जोली 41 बरस की हैं। उम्र के इस पड़ाव पर जहां दोनों को साथी के साथ की जरूरत है वहां दोनों अलग हो रहे हैं ये जरूर चौंकाने वाला है।

पिट के अफेयर्स
जब से पिट ने जोली से शादी की है तब से ही खबरें आ रही हैं कि पिट को अब जोली में दिलचस्पी नहीं हैं। उनका नाम शादी के बाद ग्वैनेथ पाल्ट्रो और मैरियन कोटिलॉर्ड जैसी हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है यही नहीं कुछ विदेशी वेबसाइटों ने तो यहां तक कह दिया है कि पिट इन दिनों 'गे' रिलेशनशिप में हैं जिसकी वजह से एंजेलिना ने उनसे तलाक लेने की बात कही है।

बहुत महंगा होगा तलाक?
कहा जा रहा है कि पिट और जोली का ये तलाक सस्ता नहीं बल्कि बहुत ज्यादा महंगा होगा। कुछ अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक दोनों के बीच में 400 मिलियन डॉलर (करीब 2600 करोड़) पर सहमति बनी है। हालांकि इस मुद्दे पर दोनों में से किसी ने भी पब्लिकली कुछ नहीं कहा है और ना ही दोनों की फैमिली इस बारे में बोलने को तैयार हैं।

पिट की दूसरी और जोली की तीसरी शादी
इससे पहले ब्रैड पिट ने वर्ष 2000 में जेनिफर एनिस्टन से शादी की थी, लेकिन 2005 में वे अलग हो गए थे। जोली की यह तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने बिली बॉब थॉरटोन (2000-2003) और जॉली ली मिलर (1996-1999) से शादी की थी।

जोली के मुश्किल वक्त में दिया था पिट ने साथ
पिट और जोली को मेड फॉर इच अदर... कहा जाता था क्योंकि पिट ने तब भी जोली का साथ नहीं छोड़ा था जब एंजेलीना ने ब्रेस्ट कैंसर की आशंका को देखते हुए अपने स्तन कटवा दिये थे। जीवन के उस कठिन दौर में जोली के साथ साये की तरह पिट थे लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों सितारे आज एक-दूसरे का साथ नहीं चाहते हैं। फिलहाल कारण जो भी हो लेकिन इतना तय है कि फिल्मी कैनवस का ये हॉट और सेक्सी कपल अब शायद कभी साथ नहीं दिखेगा।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications