चौथी बार जर्मनी की चांसलर चुनी गईं एंजेला मार्केल, खत्‍म हुआ छह माह पुराना राजनीतिक संकट

एंजेला मार्केल ने चौथी बार जर्मनी की चांसलर के तौर पर अपनी जिम्‍मेदारी संभाल ली है। उनके चौथे कार्यकाल के शुरू होते ही जर्मनी में छह माह से जारी राजनीतिक संकट भी खत्‍म हो गया है। बुधवार को ही एंजेला मार्केल को उनके पद की शपथ दिलाई जाएगी।

बर्लिन। एंजेला मार्केल ने चौथी बार जर्मनी की चांसलर के तौर पर अपनी जिम्‍मेदारी संभाल ली है। उनके चौथे कार्यकाल के शुरू होते ही जर्मनी में छह माह से जारी राजनीतिक संकट भी खत्‍म हो गया है। बुधवार को ही एंजेला मार्केल को उनके पद की शपथ दिलाई जाएगी। जर्मनी की संसद ने सीक्रेट बैलेट मुकाबले के तहत मार्केल को चुना जिसमें मार्केल को में 364 वोट्स मिले और उन्‍हें बिना किसी विरोध के चुन लिया गया।

angela-merkel

दोनों पार्टियों को जनता ने नकारा

पिछले छह माह‍ से जर्मनी में राजनीतिक संकट जारी था। करोड़ों वोटर्स ने जर्मनी की दो अहम राजनीतिक पार्टियों को त्‍याग दिया था। मार्केल की क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन ऑफ जर्मनी पार्टी (सीडीयू) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (एसपीडी) को जनता ने पिछले दिनों त्‍याग दिया था। इसके बाद सीडीयू और क्रिश्चियन सोशल यूनियन जो कि सीडीयू का ही हिस्‍सा है, उसने सेंटर, लेफ्ट सोशल डेमोक्रेटृस के साथ एक गठबंधन तैयार किया। इस संगठन की संसद में 709 में से 399 सीटें हैं। जर्मनी की कैबिनेट ने नतीजे के बाद नाटकीय तौर पर बदलाव हुआ है। इसमें कई नए चेहरों को अहम पोस्‍ट्स दी गई हैं जिसमें विदेश, वित्‍त और आंतरिक मंत्रालय जैसे विभाग शामिल हैं। सीक्रेट बैलेट में 709 सदस्‍य में से 364 सदस्‍यों ने वोट दिया और यह संख्‍या जरूरी वोट्स से 50 प्रतिशत ज्‍यादा है। वहीं 35 सांसद ने मार्केल को न चुने जाने के लिए वोट दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+