नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.8
नई दिल्ली। पड़ोसी देश नेपाल में आज सुबह 6.14 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.8 दर्ज की गई है। यह भूकंप नेपाल की राजधानी काठमांडू में महसूस किए गए हैं। एक साथ दो और भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, पहला भूकंप 6.29 बजे आया जिसकी तीव्रता 5.2 दर्ज की गई, जबकि दूसरा भूकंप 6.40 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 दर्ज की गई है। य़ह झटके धडिंग जिले के नौबीसे में महसूस किए गए हैं। हालांकि अभी तक इस भूकंप से क्या नुकसान हुआ है इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे पहले देर रात को अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
अरुणाचल प्रदेश में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप के झटके देर रात 1.45 बजे महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 दर्ज की गई है। यह भूकंप के झटके वेस्ट सियांग इलाके में महसूस किए गए हैं। हालांकि इस भूकंप के झटके से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर अभी तक सामने नहीं आई है।
इसे भी पढ़ें- साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के समर्थन में खुलकर उतरे शिवराज सिंह चौहान, कही बड़ी बात