फिजी में भीषण भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 8.2
नई दिल्ली। फिजी में भीषण भूकंप की खबर सामने आई है, यहां रिक्टर स्केल पर 8.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अमेरिका के जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि फिजी के टोंगा द्वीप पर आज ये भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि इस बात की संभावना नहीं है कि यह भूकंप के झटके सूनामी को दस्तक देंगे। यह भूकंप पैसिफिक में तकरीबन 566 किलोमीटर की गहराई में है, यह तवेनी ज्वालामुखि से 244 किलोमीटर दूर है।













Click it and Unblock the Notifications