इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की मरम्मत के दौरान लीक हुआ अमोनिया, नासा ने शेयर किया वीडियो
वाशिंगटन: जब भी आप किसी वीडियो में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन या फिर अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस वॉक करते देखते होंगे, तो ये आपको बहुत ज्यादा रोमंचित लगता होगा। अगर वैज्ञानिकों की मानें तो हकीकत इससे उल्ट है, क्योंकि अंतरिक्ष में हर पल खतरा बना रहता है। कुछ ऐसा ही वाक्या शनिवार को स्पेस स्टेशन की मरम्मत के दौरान हुआ, जहां खतरनाक अमोनिया लीक होने से काफी देर तक अंतरिक्ष यात्री परेशान रहे, हालांकि अब हालात काबू में हैं। वहीं नासा ने इससे जुड़ा एक वीडियो भी जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को दो अंतरिक्ष यात्री विक्टर ग्लोवर और माइक हॉपकिंस को पुरानी जंपर केबल से संबंधित कोई काम करना था। तभी अमोनिया पहली नली से बाहर निकल आया, जिसके कुछ गुच्छे उनके सूट पर चिपक गए। अमोनिया बहुत ही खतरनाक होता है, अचानक इतनी मात्रा में उसको देख हॉपकिंस हैरान रह गए। उन्होंने कंट्रोल रूम को बताया कि अमोनिया की मात्रा उनके अनुमान से कहीं ज्यादा है।
नासा के मुताबिक अंतरिक्ष यात्री विक्टर ग्लोवर और माइकल हॉपकिंस ने 6 घंटे 47 मिनट का स्पेसवॉक किया था। इस साल के पांचवें स्पेसवॉक में दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने एयर कंडीशनर और संचार प्रणाली को सही किया। वहीं दूसरी ओर नासा नहीं चाहता था कि अमोनिया अंतरिक्ष स्टेशन के अंदर पहुंचे और केबिन के वातावरण को दूषित करे। ऐसे में दोनों यात्रियों ने जोखिम को कम करने के लिए लंबे समय तक उपकरण का इस्तेमाल करके नोजल को साफ किया। वहीं जब होज खाली हो गए, तो दोनों सेंट्रल लोकेशन की ओर गए, जो नासा हैच के पास था। मिशन कंट्रोल के मुताबिक अंतरिक्ष यात्रियों ने 7 घंटे का वक्त सूरज की रोशनी के सामने बिताया, जिस वजह से उनके शूट से अमोनिया का प्रभाव कम हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications