American Visa Rule: ट्रंप का O-1 वीज़ा क्या है? जिससे पॉर्न फिल्ममेकर्स को अमेरिका में मिल रही एंट्री
US O-1 Visa Adult Stars: अमेरिका में इमिग्रेशन और वीजा नीतियों को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसने दुनिया भर के प्रोफेशनल्स और खास तौर पर IT सेक्टर के लोगों को हैरान कर दिया है। जिसे कभी 'जीनियस वीजा' कहा जाता था, वह अब एडल्ट फिल्म स्टार्स और ओनलीफ़ैंस (OnlyFans) मॉडल्स के लिए अमेरिका में एंट्री का सबसे तेज रास्ता बन गया है।
दरअसल, O-1 वीजा, जो विज्ञान, कला और शिक्षा में 'असाधारण योग्यता' के लिए दिया जाता है, उसका इस्तेमाल अब एडल्ट इंडस्ट्री के लोग धड़ल्ले से कर रहे हैं। इस खबर ने अमेरिका की 'टैलेंट हंट' प्राथमिकताओं पर एक बड़ी बहस छेड़ दी है।

क्या है O-1 'जीनियस' वीजा?
O-1 एक नॉन-इमिग्रेंट वीजा है, जो उन लोगों को मिलता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में शिखर हासिल किया हो। पारंपरिक रूप से यह नोबेल पुरस्कार विजेताओं, ऑस्कर विनर्स और चोटी के वैज्ञानिकों के लिए आरक्षित था। लेकिन अब एडल्ट स्टार्स अपनी 'कमर्शियल सफलता', भारी-भरकम कमाई और लाखों की सोशल मीडिया फॉलोइंग को 'असाधारण योग्यता' के सबूत के तौर पर पेश कर रहे हैं। चूंकि अमेरिकी वीजा नियमों में 'कला' की परिभाषा बहुत व्यापक है, इसलिए ये स्टार्स आसानी से इस श्रेणी में फिट हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: अब बिना वीजा घूमिये पूरी दुनिया! Germany ने भारतीयों को दिया स्पेशल गिफ्ट, अब इतने देशों में होगी FREE ENTRY
Genius Visa Controversy: एडल्ट स्टार्स के लिए 'मिनटों में एंट्री' क्यों?
जहां एक तरफ सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को H-1B वीजा के लिए कड़े लॉटरी सिस्टम और सालों के इंतजार से गुजरना पड़ता है, वहीं O-1 वीजा की कोई वार्षिक सीमा (Annual Cap) नहीं है। एडल्ट स्टार्स और डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स के पास अपने 'डिजिटल रीच' के पुख्ता आंकड़े (Likes/Subscribers) होते हैं। इमिग्रेशन वकील भी अब परंपरागत डिग्री के बजाय 'सोशल मीडिया इन्फ्लुएंस' को वीजा अप्रूवल का मजबूत आधार बना रहे हैं। अधिकारी भी करोड़ों की कमाई और फॉलोअर्स को देखकर इन्हें 'अपने क्षेत्र का दिग्गज' मानकर तुरंत वीजा जारी कर रहे हैं।
ये भी पढे़ं: अब अमेरिका जाने से पहले Facebook-Instagram के पोस्ट दिखाने होंगे, ट्रंप का Visa को लेकर अजीबोगरीब फैसला?
Trump Visa Policy 2026: IT प्रोफेशनल्स बनाम एडल्ट स्टार्स
अमेरिकी वीजा मार्केट में इस वक्त एक विरोधाभास दिख रहा है। ट्रंप प्रशासन ने H-1B वीजा के लिए कंपनियों पर $100,000 की भारी फीस लगाने का प्रस्ताव दिया है, जिससे भारतीय IT प्रोफेशनल्स के लिए रास्ते मुश्किल हो गए हैं। इसके विपरीत, O-1 वीजा पर ऐसी कोई नई पाबंदी नहीं है। वैज्ञानिकों को अपनी काबिलियत साबित करने के लिए रिसर्च पेपर और पेटेंट दिखाने पड़ते हैं, जबकि एडल्ट स्टार्स सिर्फ अपने सब्सक्रिप्शन डेटा और इंडस्ट्री अवॉर्ड्स के दम पर अमेरिका का टिकट पा रहे हैं।
ये भी पढे़ं: Australia Visa: भारतीयों के लिए झटका! ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 'हाई रिस्क' कैटेगरी में क्यों डाला?
American Visa Rule hindi: ट्रंप प्रशासन की नई नीति और विवाद
2026 की शुरुआत में राष्ट्रपति ट्रंप ने सुरक्षा कारणों से 19 देशों के लिए वीजा पूरी तरह सस्पेंड कर दिए हैं, लेकिन O-1 वीजा इस सख्ती की जद से बाहर बना हुआ है। सरकार का ध्यान उन लोगों को रोकने पर है जो अमेरिका पर आर्थिक बोझ बन सकते हैं। चूंकि एडल्ट फिल्म मेकर्स और मॉडल बहुत अधिक टैक्स देते हैं और ऊंची कमाई करते हैं, इसलिए उन्हें 'आर्थिक रूप से फायदेमंद' माना जा रहा है। यह स्थिति अमेरिका के भीतर एक नैतिक संकट पैदा कर रही है कि क्या 'अश्लीलता' अब 'असाधारण प्रतिभा' का पैमाना बन चुकी है?












Click it and Unblock the Notifications