अमेरिका का यह कंप्यूटर एक्सपर्ट, संभालता है ISIS का सोशल मीडिया!

वाशिंगटन। आईएसआईएस के आतंक से सिर्फ इराक ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया स्तब्ध है। अलकायदा से अलग हुई एक आतंकी शाखा का इस तरह फूलना-फलना विश्व के सुपर पॉवर देशों को भी हिला गया। अमेरिका, ब्रिटेन समेत रूस को भी आईएस आतंकी हमले की चेतावनी दे चुके हैं।

isis

आईएसआईएस सोशल मीडिया का जम कर प्रयोग करते हैं। आतंकियों द्वारा की हजारों नृशंस हत्याओं को ये ट्विटर, यूट्यूब के माध्यम से लोगों के बीच पहुंचाते हैं। आपको बता दें, लोगों के बीच अपना खतरनाक चेहरा दिखाने और आईएसआईएस का खौफ पैदा करने इनके सोशल मीडिया अभिय़ान के पीछे शायद एक अमेरिकन है।

बॉस्टन का यह आतंकी!

एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, 32 वर्षीय अहमद अबुसैमर नामक यह आतंकी फ्रांस में जन्मा और अमेरिका के बॉस्टन में पला-बढ़ा है। अमेरिका में पढ़ाई के बाद अहमद ने टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में डिग्री हासिल की और टेलीकंम्यूनिकेशन कंपनी में नौकरी करता था। वहीं, इसके पिता बॉस्टन के एक जाने माने डॉक्टर हैं।

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, अब अहमद ही आईएसआईएस के सोशल मीडिया अभियान को चला रहा है। जिसमें आतंकियों के निर्मम और दिल दहलाने वाले कारनामों का जिक्र किया जा रहा है। साथ ही इसके जरिए आतंकी अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा जैसे देशों से हजारों युवाओं का ध्यान इस संगठन की ओर आकर्षित करना चाह रहे हैं।

अलकायदा में शामिल होना चाहता था

अधिकारियों के अनुसार, साल 2004 में अहमद अमेरिका छोड़ कर इराक चला गया था। वह इराक में अलकायदा से जुड़ कर अमेरीकी सेना के खिलाफ लड़ना चाहता था। लेकिन उसे संगठन के 'मीडिया विंग' के लिए चुन लिया गया। जब अहमद 2006 में वापस अमेरिका आया तो एफबीआई ने उससे इससे संबंधित पूछताछ की थी। लेकिन कोई सबूत न मिलने के कारण उसे छोड़ दिया गया। जिसके बाद वह सीरिया पहुंच गया।

FBI के मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल

आज के समय में अहमद अबुसैमर एफबीआई के मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है और सरकार ने उस पर 50,000 अमेरिकी डॉलर का ईनाम रखा है। अधिकारियों का कहना है कि आईएसआईएस जानता है कि आतंक फैलाने के लिए लोगों के बीच खौफ पैदा करना बहुत जरूरी है। इसी वजह वे सोशल मीडिया का बर्बरता से उपयोग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+