इंसान बना हैवान: दो लोगों की हत्‍या के बाद निकाला उनका दिल, आलू के साथ पकाकर फैमिली को खिलाया

ओक्‍लाहोमा। आपने हत्‍या और हैवानियत की कई कहानियां सुनी या पढ़ी होंगी लेकिन अमेरिका के ओक्‍लाहोमा में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसे जानकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। आप सोच में पड़ जाएंगे कि एक इंसान किस तरह हैवानियत की सारी हदें पार कर सकता है। यहां एक शख्‍स को दो लोगों की हत्‍या करने और उनका दिल पकाकर खाने-खिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इंसान बना हैवान: दो लोगों की हत्‍या के बाद निकाला उनका दिल, आलू के साथ पकाकर फैमिली को खिलाया

खबरों के मुताबिक इस शख्‍स का नाम लॉरेंस पॉल एंडरसन है और वो ओक्‍लाहोमा का रहने वाला है। लॉरेंस पर आरोप है कि उसने अपने पड़ोस के रहने वाले तीन लोगों पर हमला किया। हमले में दो लोग की जान चली गई। जब वो मर गए तो उसने उनका दिल निकालकर ले गया। उसके बाद वो उसे आलू के साथ पाककर अपनी फैमली को खाने में परोस दिया।

विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

लॉरेंस पॉल एंडरसन ने पड़ोस में रहने वाली लियोन और उनकी 4 साल की पोती येट्स के साथ दादी पर भी हमला किया। पोती और दादा की मौत हो गई लेकिन दादी इस अटैक में बच गई। शख्स ने फिर उनका दिल आलू के साथ पकाया और अपने परिवार को खिलाया। ये सब उसने इसलिए किया क्योंकि वो अपने परिवार को दानवों से आजादी दिलाना चाहता था।

हत्या करने के अगले दिन ही वो पकड़ा गया। पुलिस उसे पकड़ने के बाद अस्पताल ले गयी, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। हत्यारा इनका फैमिली सदस्य है। एंडरसन अपनी आंटी और अंकल के साथ यहां रहता था वो जनवरी में ही जेल से रिहा हुआ है। एंडरसन का घरेलू हिंसा और ड्रग्स से जुड़ा एक लंबा रिकॉर्ड है।

पुलिस ने कोर्ट को बताया कि लॉरेंस पॉल एंडरसन को ड्रग्स के मामले में 2017 में 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। उसने कोर्ट में अपने सारे अपराध कबूल कर लिए हैं। कोर्ट ने उसे वापस जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+