आतंकवाद से लड़ने के लिए अमेरिका नहीं करेगा पाकिस्तान की मदद, रोक सकता है आर्थिक मदद

वॉशिंगटन। आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए अमेरिका अब पाकिस्तान को आर्थिक मदद नहीं करने की योजना बना रहा है। व्हाइट हाउस में शुक्रवार को ट्रंप प्रशासन ने घोषणा करते हुए कहा कि वे इस्लामाबाद को आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए 255 मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद नहीं देंगे। हाल ही में अमेरिका ने पाकिस्तान की जमीन पर पल रहे आतंकियों का खात्मा करने के लिए सैना को आर्थिक मदद देने की बात कही थी।

आतंकवाद से लड़ने के लिए US नहीं करेगा पाक की मदद

अमेरिकी कांग्रेस ने नवंबर में यूएस की नई अफगानिस्तान पॉलिसी के तहत आतंकवाद को खत्म करने के लिए पाकिस्तान को सैन्य मदद देने की मंजूरी दी थी। पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयब और अफगानिस्तान में हक्कानी नेटवर्क समेत कई बड़े आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने कि लिए अमेरिकी सरकार आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी, लेकिन अब ट्रंप प्रशासन ने इस पर रोक लगाने की बात कही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप प्रशासन के इस कदम से पाकिस्तान को जबरदस्त झटका लगेगा। आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान के रवैये पर अमेरिका लगातार इस्लामाबाद की आलोचना कर रहा है। हाल ही में हाफिज सईद को भी नजरंबदी से रिहा करने के बाद अमेरिका ने पाकिस्तान पर नाराजगी व्यक्त की थी।

डोनाल्ड ट्रंप अपने नई साउथ एशिया पॉलिसी को लेकर कहा चुके हैं कि पाकिस्तान जब तक आतंकवाद के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं करेगा, तब तक यह पॉलिसी सफल नहीं हो सकती है। अमेरिका साथ में यह भी कह चुका है कि पाकिस्तान को अपनी जमीन पर पल रहे आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो हम अकेले ही लड़ लेंगे।

हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि हमने आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए पाकिस्तान को कई बिलियन डॉलर की मदद की है, लेकिन इसका कोई असर नहीं दिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+