अमेरिका: ऑस्टिन में सीरियल धमाकों की फिराक में आये हमलावर ने खुद को ही उड़ा दिया

वॉशिंगटन। अमेरिका के टेक्सास राज्य की राजधानी ऑस्टिन शहर में बुधवार को कई हमले करने की फिराक में आया एक संदिग्ध ने खुद को ही उड़ा दिया। हालांकि, इस आत्मघाती हमले में दो की मौत और चार घायल भी हुए। हमलावर ऑस्टिन शहर के कई जगहों पर अटैक करने के लिए आया था। सीरियल ब्लास्ट करने आया संदिग्ध ने बड़े ही नाटकीय ढंग से खुद को उड़ा दिया। ऑस्‍टिन में हुए एक विस्‍फोट में दो लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने शहर को हाई अलर्ट पर कर दिया है और चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रही है।

ऑस्टिन में सीरियल धमाकों की फिराक में आया था हमलावर

ऑस्टिन शहर में सुबह 2 बजे एक 24 साल के शख्स ने इंटरस्टेट 35 होटल के निकट कार में बम को लगा रहा था। ऑस्टिन पुलिस जब उस कार को घेरने के लिए आगे बढ़े, तभी संदिग्ध ने कार में बैठे ही खुद को धमके में खुद को उड़ा दिया। अधिकारियों ने संदिग्ध की पहचान कर ली है, लेकिन अभी यह तय नहीं हो पाया है कि वह ऑस्टिन का है या नहीं।

इस धमाके के बाद अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि हमलावर शहर के अन्य हिस्सों में भी बम लगाकर जा सकता है और बाहर धमाके भी हो सकते हैं। हालांकि, पुलिस ने कहा कि हमलावर का उद्देश्य क्या था, इसका अभी कोई तक कुछ पता नहीं लग पाया है।

ऑस्टिन के पुलिस प्रमुख ब्रायन मेनली ने बताया कि घटनास्‍थल से एक बैग बरामद किया गया है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। इससे पहले हुए तीन विस्‍फोट में दो लोग मारे गए थे जबकि दो अन्‍य घायल हो गए थे। मारे गए लोग अश्‍वेत थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+