नॉर्थ कोरिया ने नई मिसाइल दाग कर हालात किए आउट ऑफ कंट्रोल, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हम संभाल लेंगे

वॉशिंगटन। पिछले दो महीनों से शांत नॉर्थ कोरिया ने बुधवार को एक और बैलिस्टिक मिसाइल दाग कर स्थिती को खतरनाक स्तर पर पहुंचा दिया है। नॉर्थ कोरिया द्वारा जापान के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन पर मिसाइल दागने के तुरंत बाद अमेरिका ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इन परिस्थितियों को हम संभाल लेंगे। इस घटना के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने डिफेंस सेक्रेटरी से मीटिंग की।

 'हालात हम संभाल लेंगे'

'हालात हम संभाल लेंगे'

जापान सागर में मिसाइल दागने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इन हालातों को हम संभाल लेंगे। नॉर्थ कोरिया द्वारा मिसाइल दागने के बाद यूएस मिलिट्री ने कहा कि यह इंटरकोंटिंनेटल बैलिस्टिक मिसाइल है। ट्रंप के साथ डिफेंस सेक्रेटरी जिम मैट्टिस ने भी नॉर्थ के ताजा घटनाक्रम पर चिंता जताते हुए मिटिंग की।

जापान सागर में गिरने से पहले मिसाइल ने 1,000KM की दूरी तय की

जापान सागर में गिरने से पहले मिसाइल ने 1,000KM की दूरी तय की

मैटिस ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि नॉर्थ कोरिया द्वारा जापान सागर में दागी गई यह अब तक की सबसे हाई मिसाइल थी। ट्रंप के साथ बैठकर मैटिस ने साथ में यह भी कहा कि नॉर्थ कोरिया के पास दुनिया के किसी भी कौने पर अटैक करने की क्षमता है। वहीं, पैंटागन प्रवक्ता कर्नल रोब मैनिंग ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह मिसाइल नॉर्थ कोरिया के सैन नि प्रांत से लॉन्च की गई थी और जापान के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन में गिरने से पहले करीब 1,000 किमी की दूरी तय की थी।

परिस्थितियां आउट ऑफ कंट्रोल

परिस्थितियां आउट ऑफ कंट्रोल

वहीं, दूसरी ओर साउथ कोरिया ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि नॉर्थ कोरिया ने अब कोरियाई प्रायद्वीप में माहौल को इतना खतरनाक कर दिया है कि अगर किसी एक ने भी ट्रिगर पर बटन दबाया तो परिस्थितियां आउट ऑफ कंट्रोल हो जाएगी। नॉर्थ कोरिया ने सितंबर के बाद एक बार फिर जापान सागर में बैलिस्टिक मिसाइल को लॉन्च कर हालात को विनाषकारी युद्ध की ओर धकेल दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+