अमेरिका के शिकागो में भारतीय शख्स की गोली मारकर की हत्या
शिकागो। अमेरिका में एक और भारतीय को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मूल रूप से गुजरात के नाडियाड के रहने वाले अर्शद वोरा को गोली शिकागो में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना गुरूवार सुबह शिकागो के डोल्टन गैस स्टेशन के पास हुई है। अर्शद का एक साथी भी इस गोलीबारी में जख्मी हुआ है। अमेरिका में लगातार भारतीयों पर हमले हो रहे हैं।

वोरा के साथ एक 55 साल के शख्स को भी गोली लगी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक इसके नाम का खुलासा नहीं किया है। पुलिसके मुताबिक, वोरा का परिवार शिकागो में ही रहता है।
इस घटना में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 12 हजार डॉलर की ईनामी राशि भी रखी है।
बता दें कि इसी माह शिकागो में हैदराबाद के रहने वाले अकबर को पार्किंग विवाद में शख्स को गोली मारकर घायल कर दिया था। वहीं, हाल ही में अमेरिका के मिसिसिपी राज्य में लूटपाट के दौरान 21 वर्षीय संदीप सिंह की उसके घर के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी












Click it and Unblock the Notifications