बाल बाल बचा अमेरिका: 9/11 से भी जानलेवा होता हमला, पानी संयंत्र को जहरीला कर पूरे शहर को जहर पिलाने की साजिश

अमेरिका के फ्लोरिडा में किसी हैकर ने वाटर प्लांट में जहरीला कैमिकल मिलाने की कोशिश की।

फ्लोरिडा: अगर एक कर्मचारी सतर्क नहीं रहता तो अमेरिका का फ्लोरिडा शहर आज त्राहिमाम कर रहा होता। एक दो नहीं, पूरे शहर को जहरीला पानी पिलाने की सनसनीखेज साजिश रची गई थी। शहर में पानी के सप्लाई के मेन सोर्स में को ही जहरीला करने की कोशिश की गई थी। बहुत हद तक इसमें कामयाबी भी मिल गई थी मगर एक कर्मचारी की नजर पड़ने से पूरे शहर के लोगों की जान बच गई है।

water

पानी आपूर्ति संयंत्र का कंप्यूटर हैक

दरअसल, फ्लोरिडा राज्य में किसी अज्ञात शख्स ने पानी आपूर्ति संयंत्र के कंप्यूटर को हैक कर लिया और फिर पानी में जहरीला केमिकल मिलाने की कोशिश की। अमेरिका के फ्लोरिडा के अधिकारियों का कहना है कि कंप्यूटर हैकर ने पूरे शहर को जहर देने की कोशिश की। अधिकारियों के मुताबिक फ्लोरिडा के ओल्डस्मार शहर के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सिस्टम को हैकर ने हैक कर लिया था और फिर पानी में सोडियम हाइड्रोक्साईड की मात्रा को बेहद खतरनाक स्तर पर बढ़ाने की कोशिश करने लगा। पानी में सोडियम हाइड्रोक्साईड की मात्रा सामान्य स्तर पर प्रति 10 लाख में 100 से बढ़ाकर हैकर ने उसे 11100 तक बढ़ा दिया।

पानी में पानी में सोडियम हाइड्रोक्साईड की ये मात्रा बेहद खतरनाक स्तर की होती है। अगर कोई शख्स ये पानी पी ले तो फौरन उसकी आंखों में जलन, मुंह, गले और पेट को काफी नुकसान हो जाएगा। खतरनाक उल्टियां आनी शुरू हो जाएंगी जिसकी वजह से किसी शख्स की जान भी जाने की संभावना बन सकती है।

हालांकि, जैसे ही हैकर ने पानी में सोडियम हाइड्रोक्साईड की मात्रा को 100 से बढ़ाकर 11100 किया ठीक वैसे ही वहां मौजूद ऑपरेटर ने उसे देख लिया और फौरन उसे सामान्य स्तर पर ले आया। ऑपरेटर ने बाद में बताया कि पानी को जहरीला करने की दो बार कोशिश की गई। ऑपरेटर के मुताबिक सुबह के वक्त भी किसी ने सिस्टम में घुसकर छेड़खानी की कोशिश की थी लेकिन उस वक्त उसे लगा कि शायद वाटर प्लांट का सुपरवाइजर ऐसा कर रहे हैं लेकिन जब दोपहर में पानी को सीधे जहरीला कर दिया गया। हालांकि, फौरन ही ऑपरेटर ने सिस्टम को फिर से काबू में कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि पानी खराब करने में हैकर पूरी तरह से नाकामयाब रहा है। हालांकि, ये एक बहुत बड़ी साजिश थी। आपको बता दें कि इस पानी संयंत्र से 15 हजार लोगों को पानी की सप्लाई की जाती है।

क्या ये आतंकी हमला है?

पानी को जहरीला करने की साजिश का खुलासा होने के बाद अधिकारी पड़ताल कर रहे हैं कि आखिर पानी संयंत्र को हैक करने की कोशिश किसने की है? इसमें किसी अमेरिकन का ही हाथ है या फिर किसी दूसरे देश से कोई शख्स या कोई आतंकी एक साथ 15 हजार से ज्यादा लोगों को जहर देने की साजिश रच रहा था। अभी तक किसी भी शख्स की गिरफ्तारी नहीं की गई है मगर अधिकारियों ने हैकर्स की तलाश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+