अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन कोरोना संक्रमित

वॉशिंगटन, 05 मई। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी जे ब्लिंकेन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पिछले कई दिनों से ब्लिंकेन ने राष्ट्रपति जो बाइडेन से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात नहीं की है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की गाइडलाइन के अनुसार राष्ट्रपति उनके करीबी संपर्क में नहीं आए हैं। गौर करने वाली बात है कि कुछ दिन पहले ब्लिंकेन यूक्रेन के दौरे पर गए थे और उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की थी।

blinken

विदेश मंत्रालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि एंटनी ब्लिंकेन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और अब वह अपने काम को वर्चुअली करेंगे। ब्लिंकेन पूरी तरह से कोरोना वैक्सीन से सुरक्षित हैं, उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण महसूस हो रहे हैं। राष्ट्रपति जो बाइडेन काफी समय से ब्लिंकेन के संपर्क में नहीं आए हैं, लिहाजा राष्ट्रपति संक्रमण की जद में नहीं आए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बताया कि ब्लिंकेन चाइना पॉलिसी पर गुरुवार को ब्लिंकेन भाषण नहीं देंगे। बयान जारी करके कहा गया है कि विदेश मंत्री जल्द ही वापस विभाग लौटेंगे और अपनी सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन शुरू करेंगे और यात्राएं करेंगे।

गौर करने वाली बात है कि शनिवार को नेड प्राइस और एंटनी ब्लिंकेन खुद को कुछ समय के लिए घर पर ही आइसोलेट कर लिया है और यहीं से वह वर्चुअल माध्यम से अपने काम करेंगे। बता दें कि ब्लिंकेन से पहले अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। हालांकि पिछले हफ्ते वह काम पर वापस लौट आई हैं, उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। पिछले हफ्ते कमला हैरिस पॉजिटिव हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+