ISIS पर अमेरिका ने जारी रखा है हवाई हमला, बंधकों को पहुंचाई मदद

वाशिंगटन। आईएसआईएस के तमाम कोशिशों के बावजूद अमेरिका ने इराक में आतंकियों पर अपना हवाई हमला जारी रखा है। अमेरिका ने रविवार को इराक में मोसूल बांद के पास इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के ठिकाने को निशाना बनाते हुए रविवार को हवाई हमला किया। अब तक अमेरिका इराक में 115 हवाई हमले कर चुका है।

isis

साथ ही अमेरिकी सेना ने बंधक बनाए गए इराकी शहर अमरीली में हवाई मार्ग से मदद भी पहुंचाई। इस क्षेत्र में इराकी तुर्कों की बहुतायत है। करीब दो महीनों से अमरीली में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों का कब्जा होने के कारण वहां भोजन, पानी और चिकित्सीय मदद नहीं पहुंच पा रही थी।

पेंटागन के प्रेस सचिव रीयर एडमिरल जॉन किर्बी ने कहा कि अमरिकी सेना ने इराकी और कुर्दिश सेना की मदद के लिए ड्रोन और लड़ाकू विमानों से हमला किया। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि अमेरिकी वायुसेना ने यह मदद ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और ब्रिटेन के विमानों की मदद से पहुंचाई। इन्होंने जरूरत का सामना वहां हवाई मार्ग से गिराया।

जॉन किर्बी ने कहा कि ये सैन्य अभियान राष्ट्रपति बराक ओबामा के निर्देशों के अनुरूप संचालित किए गए, जिसमें मानवीय मदद पहुंचाने और अमरीली में आतंकियों द्वारा नागरिकों पर हमलों को रोकने की बात कही गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+