अमेरिका: टेक्सास के हाई स्कूल में गोलीबारी, 10 लोगों की मौत

वॉशिंगटन। अमेरिका स्कूल को एक बार फिर निशाना बनाया है। अमेरिका में टेक्सास के सांता फे हाई स्कूल में शुक्रवार सुबह गोलीबारी हुई है, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है और 10 घायल बताए जा रहे हैं। पिछले 8 दिन में तीसरी बार अमेरिका में स्कूल को निशाना बनाया गया है और इस साल अब तक 22 बार स्कूलों पर अटैक हो चुके हैं।

अमेरिका: टेक्सास के हाई स्कूल में गोलीबारी, 8 लोगों की मौत

टेक्सास पुलिस के मुताबिक, सांता फे हाई स्कूल से करीब 32 किमी दूर संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने एक और शख्स को हिरासत में लिया है।

सीएनएन के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गनफायर के तुरंत बाद पूरे स्कूल में स्टूडेंट इधर-उधर भागने लगे और अफरा तफरी मच गई। गोलीबारी के बाद स्कूल को तुरंत खाली करा दिया गया है।

सीएनएन के अनुसार, हमलावर एक हमलावर स्कूल के आर्ट क्लास की तरफ तेजी से भागा और उसने वहां गोलीबारी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमले में एक लड़की के पैर पर गोली लगी है। मेरिका के मीडिया के मुताबिक, 9 लोगों को हॉस्पीटल पहुंचाया गया है। इस घटना में एक ऑफिसर भी घायल हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+