Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

America 9/11 Attack: 4 विमान हाईजैक, 2500 से ज्यादा मौतें, अलकायदा की फंडिंग, हमले के लिए मिले थे इतने रुपए

America 9/11 Attack 23rd Anniversary : 11 सितंबर 2001 की तारीख अमेरिकी इतिहास में काले दिन के रूप में याद की जाती है। इस दिन अल-कायदा (Al-Qaeda) के आतंकवादियों ने अमेरिका पर एक भीषण हमला किया था।

भले ही, 23 साल बीत गए हों, लेकिन उसकी भयावहता आज भी लोगों के दिलों में ताजा है। उस दिन, अल-कायदा के आतंकवादियों ने चार अमेरिकी कॉमर्शियल विमानों को हाईजैक किया। इसके बाद, मानिए कहर टूट पड़ा हो।

America 9 11 Attack Anniversary

हाईजैकर्स ने अमेरिका के प्रतिष्ठित और महत्वपूर्ण स्थानों पर एक के बाद एक चारों विमान क्रैश कर दिए। इस भीषण हमले में 2,977 से ज्यादा मासूम लोगों की जान चली गई, जिनमें से ज्यादातर न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के टॉवर्स में थे। इस हमले की जिम्मेदारी अल-कायदा के लीडर ओसामा बिन लादेन ने ली थी। इसका मुख्य उद्देश्य अमेरिका के महत्वपूर्ण प्रतीकों और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाना था। आइए 9/11 अटैक की 23वीं वर्षगांठ पर पलटते हैं उन पन्नों को और टाइमलाइन में जानते हैं पूरी घटना....

9/11 अटैक: विमानों का हाईजैक और हमले

  • अमेरिकन एयरलाइंस-11 और यूनाइटेड एयरलाइंस-175 (American Airlines-11 and United Airlines-175): दोनों ही कॉमर्शियल फ्लाइट्स को हाईजैक किया गया था और न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के उत्तरी और दक्षिणी टावरों से टकराया गया। इन टक्करों के बाद आग लग गई, जिससे टावर ढह गए और हजारों लोगों की जान चली गई।
  • अमेरिकन एयरलाइंस फ़्लाइट 77 (American Airlines Flight 77): इस फ्लाइट को हाईजैक कर वर्जीनिया के अर्लिंग्टन में स्थित पेंटागन, जो अमेरिकी रक्षा विभाग का मुख्यालय है, से टकरा दिया गया। इस हमले में भी कई लोग मारे गए।
  • यूनाइटेड एयरलाइंस फ़्लाइट 93 (United Airlines Flight 93): यात्रियों ने इस फ्लाइट में हाइजैकर्स से विमान का नियंत्रण वापस लेने की कोशिश की थी, जिस कारण यह विमान पेंसिल्वेनिया के एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। माना जाता है कि इसका उद्देश्य वॉशिंगटन डीसी के व्हाइट हाउस या यूएस कैपिटल को निशाना बनाना था।
America 9 11 Attack Anniversary

टाइमलाइन में समझें कब क्या हुआ? (America 9/11 Attack Timeline)

  • 8:46 AM : अमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइट 11 न्यूयॉर्क शहर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के उत्तरी टॉवर से टकराया।
  • 9:03 AM : यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 175 वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के दक्षिणी टॉवर से टकराया।
  • 9:37 AM : अमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइट 77 वर्जीनिया के अर्लिंग्टन में पेंटागन से टकराया।
  • 10:03 AM : यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 93 पेन्सिल्वेनिया के एक खेत में क्रैश हो गया। यात्रियों की बहादुरी के चलते यह विमान अपने लक्षित निशाने तक नहीं पहुंच पाया।

चारों तरफ चीख-पुकार, दर्द और खौफ का माहौल
जब वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के टॉवर्स पर विमान टकराए, तो उनमें से आग और धुंआ उठने लगा। दोनों टॉवर्स कुछ ही घंटों में पूरी तरह से ढह गए, जिससे पूरे न्यूयॉर्क शहर में तबाही मच गई। चारों तरफ चीख-पुकार, दर्द और खौफ का माहौल था। आग बुझाने वाले और बचाव दल के सदस्य जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाने में लगे थे, लेकिन टॉवर्स के गिरने के बाद हालात और भी बदतर हो गए। सैकड़ों फायरफाइटर्स, पुलिसकर्मी और बचावकर्मी अपनी जान गंवा बैठे।

9/11 हमले में कितने लोग मरे? (America 9/11 Attack Death Cases)

  • वर्ल्ड ट्रेड सेंटर: ट्विन टावर्स के ढहने से 2,753 लोग मारे गए।
  • पेंटागन: पेंटागन पर हमले में 184 लोग मारे गए।
  • फ्लाइट 93: विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 40 यात्री और चालक दल के सदस्य मारे गए।
  • कुल मरने वाले: 2,977 लोगों की मौत

9/11 हमले की साजिश: किसने बनाया ब्लूप्रिंट?
इस हमले का ब्लूप्रिंट खालिद शेख मोहम्मद उर्फ केएसएम ने तैयार किया था। हालांकि, उसे इस हमले को अंजाम देने के लिए पैसों की जरूरत थी, जिसके लिए उसने अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन से मदद ली। केएसएम ने इस हमले की प्लानिंग को अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अल-कायदा का भरोसेमंद सदस्य बन गया।

अलकायदा की फंडिंग (America 9/11 Al Qaeda Funding)
अमेरिका द्वारा जारी 'THE 9/11 COMMISSION REPORT' के अनुसार, इस हमले की तैयारी में करीब 5 लाख डॉलर का खर्च आया था। सारे पैसों का इंतजाम अल-कायदा ने किया था। हमले को अंजाम देने वाले हर आतंकवादी को लगभग 10 हजार डॉलर दिए गए थे।

ओसामा बिन लादेन की मौत (Osama bin Laden)
9/11 हमलों के बाद ओसामा बिन लादेन दुनिया का सबसे वांछित आतंकवादी बन गया था। अमेरिका ने "वार ऑन टेरर" अभियान चलाया, जिसमें अफगानिस्तान में अल-कायदा के ठिकानों पर हमले किए गए और बिन लादेन को पकड़ने का मिशन शुरू हुआ।

कई सालों की खुफिया जानकारी और सैन्य ऑपरेशनों के बाद, अमेरिकी नौसेना ने 2 मई 2011 को पाकिस्तान के एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन को मार गिराया। उसकी मौत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण जीत मानी गई।

America 9 11 Attack Anniversary

पत्थरों पर दर्ज नाम, बयां करते हैं दास्तां

9/11 की त्रासदी ने न केवल अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया। पीड़ित परिवार आज भी उन पलों को याद करते हुए अपनी आंखों में आंसू भर लेते हैं। हर साल 11 सितंबर को इस दिन की याद में समारोह आयोजित होते हैं, जहां लोगों को श्रद्धांजलि दी जाती है। न्यूयॉर्क के ग्राउंड ज़ीरो पर बने स्मारक में उन सभी लोगों के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने उस दिन अपनी जान गंवाई थी। यह दिन सिर्फ एक हमले का नहीं, बल्कि उन हजारों परिवारों के दर्द का प्रतीक बन गया है जो अपनों को खो चुके हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+