मिलिए दुनिया के सबसे बेस्ट बॉस से, जिसने कर्मचारियों को दिया डेढ़ करोड़ का बोनस

नयी दिल्ली। यूं तो बॉस और कर्मचारी का रिश्ता मशहूर कार्टून करेक्टर टॉम एंड जैरी की तरह होता है, लेकिन एक बॉस ऐसा भी है जिसने इस कहावत को बदल कर रख दिया है। जी हां दुनिया का बेस्ट बॉस ने जो कर दिखाया वो किसी और बॉस के बूते की बात नहीं है।

Nevzat Aydin

तुर्की की एक टेक्नॉलजी कंपनी के सीईओ ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों को डेढ़ लाख पाउंड यानी करीब डे़ढ़ करोड़ रुपये का बोनसके तौर पर दे दिया है। आपको सुनकर हैरानी हो रही होगी, लेकिन सच्चाई यहीं है कि तुर्की के सबसे बड़े ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग सर्विस येमेक्सपेती.कॉम के सीईओ और को-फाउंडर नेवजात आयदिन ने अपने कर्मचारियों को डेढ़ करोड़ रुपए बतौर बोनस के तौर पर दिए है।

कंपनी का कहना है कि कंपनी की तरक्की के पीछे उनके कर्मचारियों का हाथ होता है। आयदिन ने कहा कहा कि उनके कर्मचारियों के सामान्य वेतन 70 हजार रुपये से 1 लाख 20 हजार रुपये के बीच थे। लेकिन, उन्हें अपने कर्मचारियों ने इमोशनल लगाव है। ऐसे में वो अपना लाभांश अपने कर्मचारियों के साथ बांटना चाहते है।

आपको जानकार हैरानी होगी कि महज 15 साल पहले साल 2000 में आयदिन ने 50 लाख रुपये में अपनी कंपनी खड़ी की थी। एक वक्त वो था और अब एक वक्त ये है कि वो डेढ़ करोड़ रुपए बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों को बांट रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+