क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Amanda Gorman: 22 साल की लड़की, Biden के शपथग्रहण में जिसकी परफॉर्मेंस दुनिया में छाई

Google Oneindia News

Amana Gorman Performance at Joe Biden Inaugural Ceremony: वाशिंगटन डीसी। अमेरिका राजधानी वाशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के शपथ ग्रहण समारोह में नामी हस्तियों ने परफॉर्म किया। लेडी गागा ने जहां अमेरिकी एंथम को गाया वहीं जेनिफर लोपेज ने दिस लैंड इस माय लैंड पर जोरदार प्रस्तुति दी। लेकिन इन सबके बीच जो स्टार परफॉर्मर बनकर उभरी वो थी 22 साल की अमांडा गॉर्मन (Amanda Gorman) जिन्होंने हिल वी क्लाइंब कविता पढ़ी।

हर तरफ हो रही परफॉर्मेंस की चर्चा

हर तरफ हो रही परफॉर्मेंस की चर्चा

22 वर्षीय युवा और अश्वेत महिला अमांडा की इस परफॉर्मेंस की हर तरफ चर्चा हो रही है। उन्होंने जो कविता पढ़ी वो जो बाइडेन के दिल के करीब है। जो बाइडेन जिस तरह का अमेरिका बनाना चाहते हैं अमांडा ने शपथ ग्रहण में अपनी कविता में जैसे लगता है उन्हें ही आवाज दे दी हो।

अमांडा गॉर्मन अमेरिका की पहली राष्ट्रीय युवा कवि पुरस्कार मिला ह। इसके साथ ही वह अब अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए शपथ ग्रहण समारोह में कविता पाठ करने वाली सबसे कम उम्र की कवि भी बन गई हैं। अमांडा का जन्म लॉस एंजेलस में हुआ था। वह लेखर, परफॉर्मर और एक्टविस्ट हैं। उनके लेखन में उत्पीड़न, फेमिनिज्म और हाशिए पर कर दिए गए लोगों की आवाज है। इसके साथ ही अमेरिका में फैले अफ्रीकी मूल के लोगों पर भी वह लिखती रही हैं।

राष्ट्रपति चुनाव लड़ना चाहती हैं अमांडा

राष्ट्रपति चुनाव लड़ना चाहती हैं अमांडा

दो भाई बहनों के साथ अमांडा की परवरिश उनकी मां ने की थी जो खुद एक शिक्षिका थीं। अमांडा ने हार्वर्ड कॉलेज में समाजशास्त्र की पढ़ाई की। बचपन से ही लेखन की तरफ रुचि रखने वाली अमांडा को बड़ी पहचान तब मिली जब उन्हें 2017 में राष्ट्रीय युवा कवि पुरस्कार के लिए नामित किया गया।

अमेरिका सपनों का देश है तो अमांडा का भी एक सपना है। 2017 में पुरस्कार के लिए नामित होने पर अमांडा ने कहा था कि वह 2036 में राष्ट्रपति पद के लिए दौड़ में शामिल होना चाहती हैं। उनका ये सपना आज भी उनके अंदर बना हुआ है। कैपिटल हिल पर कविता पाठ के दौरान भी अमांडा ने अपने इस सपने का जिक्र सबके सामने किया। अपनी कविता ने अमांडा ने कहा कि एक सिंगल मदर के द्वारा पाल पोषकर बड़ी की गई ये लड़की अमेरिका के राष्ट्रपति बनने का सपना देखती है।

द हिल वी क्लाइंब

द हिल वी क्लाइंब

पीला कोट, लाल हैट पहने अमांडा जब कैपिटल बिल्डिंग के सामने कविता पढ़ रही थी तो उनका आत्मविश्वास उनके चेहरे पर झलक रहा था। उनकी कविता का शीर्षक था 'द हिल वी क्लाइंब' जिसमें लोकतंत्र के लचीलेपन और एकजुट होने पर जोर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी चुनाव के दौरान वादा किया था कि वो अमेरिका को एकजुट करेंगे और ऑफिस में बैठने के बाद भी वह यही कोशिश कर रहे हैं।

Joe Biden: अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति की 46 खास बातें, जो आप जानना चाहेंगेJoe Biden: अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति की 46 खास बातें, जो आप जानना चाहेंगे

Comments
English summary
amanda gorman 22 year young poet who perform at joe biden inaugural ceremony
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X