Adipurush Dispute: 'सीता भारत की बेटी है' डायलॉग पर विवाद, काठमांडू में भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग पर रोक

Adipurush Dispute:'आदिपुरुष' फिल्म को लेकर काठमांडू में विवाद खड़ा हो गया है। मेयर बालेन शाह का दावा है कि सीता जी की जन्मस्थली नेपाल थी। सभी भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है।

Adipurush Dispute: भारत के सिनेमाघरों में लंबे विवाद के बीच 'आदिपुरुष' फिल्म 16 जून को रिलीज हो गई। लेकिन, रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म लोगों के निशाने पर है। वहीं, फिल्म के एक डायलॉग 'सीता जी भारत की बेटी है' को लेकर नेपाल की राजधानी काठमांडू में 'आदिपुरुष' को बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है।

इसके साथ ही सभी भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। फिल्म थिएटर भारत में बनी किसी भी फिल्म की स्क्रीनिंग न करें यह सुनिश्चित करने के लिए कि पुलिस की तैनाती भी की गई है।

Adipurush Dispute

काठमांडू के मेयर बालेन शाह का दावा है कि सीता जी की जन्मस्थली नेपाल थी। उन्होंने काठमांडू में सभी भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है। सभी 17 मूवी हॉल को भारतीय फिल्मों को प्रदर्शित न करने की हिदायत दी गई है। शाह ने फिल्म निर्माताओं को यहां तक चेतावनी दी है कि अगर डायलॉग नहीं हटाया गया तो काठमांडू में सभी भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध लगा रहेगा।

हालांकि, फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर ने प्रदर्शनकारियों के दावों का बचाव किया। कहा कि नेपाल 1903 से पहले भारत का हिस्सा था, इसलिए, सीता को भारत में पैदा होने के रूप में चित्रित किया गया था।

डायलॉग्स में होगा बदलाव

उधर, विवाद खड़ा होने के बाद आदिपुरुष के निर्माताओं ने फिल्म के डायलॉग्स में 'बदलाव' करने का फैसला किया। निर्माता विवादास्पद डायलॉग्स पर फिर से विचार कर रहे हैं, जो आने वाले दिनों में सिनेमाघरों में दिखाई देगा। फिल्म टीम द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि आदिपुरुष दुनिया भर में जबरदस्त फीडबैक मिल रहा है। सभी उम्र के दर्शकों के दिलों को आदिपुरुष ने जीत लिया है। इसे देखते हुए डायलॉग्स में बदलाव किया जाएगा। इस फिल्म में एक्टर प्रभास, एक्ट्रेस कृति सनोन, एक्टर सैफ अली खान, एक्टर सनी सिंह और अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+