'उस दिन किसान को मिला था एलियंस का बच्चा, उसने पानी में डुबाया', मां-बाप ने आकर लिया बदला?
Alien को लेकर तमाम दावे किए जाते हैं, लेकिन 2007 की एक घटना का रहस्य आज तक नहीं सुलझ पाया।
दुनिया के कई देश अंतरिक्ष में हाईटेक उपकरणों का उपयोग कर रहे, लेकिन आज तक किसी के हाथ एलियंस सभ्यता से जुड़ा कोई अहम सबूत नहीं लगा। हालांकि बहुत से लोगों ने पृथ्वी पर एलियंस देखने का दावा किया। इसमें सबसे ज्यादा अनोखी घटना 2007 की है, जिसका राज आज तक नहीं सुलझ पाया।

कहां की है घटना?
दरअसल 2007 में मैक्सिकों में एक किसान अपने खेत में काम कर रहा था। तभी अचानक से एक अजीब सा जीव उसके सामने आ गया। उसके बदन पर कोई कपड़ा नहीं था और वो इंसान बिल्कुल भी नहीं लग रहा था। उसका कुछ हिस्सा जानवरों जैसा था, जिससे किसान घबरा गया। इसके बाद उसने उसको पानी में डूबो के मार दिया।

2009 में मिली जांच की इजाजत
ये खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैली। लोगों ने उस जीव को देखकर बताया कि एलियंस का बच्चा था, जो पृथ्वी पर गलती से आ गया था। इसके बाद उस शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। उसके शव को दफनाया नहीं गया, बल्कि उसे सुरक्षित रख लिया गया। करीब दो साल बाद 2009 में कुछ विशेषज्ञों को उसकी जांच की इजाजत मिल गई।

छिपकली की तरह कंकाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैज्ञानिकों ने उस शव की डीएनए जांच की। उसके बाद कई तरह के स्कैन किए गए। जिससे ये बात तो साफ हो गई कि उस जीव की मौत कई घंटों तक पानी में रहने से हुई थी, लेकिन ये पता नहीं चल पाया कि वो आखिर में क्या था? उसके कंकाल तो छिपकली की तरह थे, लेकिन दांतों का इंसानों से कोई लेना-देना नहीं था। हालांकि उसके शरीर के कुछ जोड़ इंसान की तरह थे।

बहुत बुद्धिमान था जीव
वैज्ञानिकों ने पाया कि उस जीव का मस्तिष्क बहुत बड़ा था, खासकर पिछला भाग। उसकी जांच से पता चला कि वो जीव बहुत ज्यादा बुद्धिमान था, लेकिन आज तक ये नहीं पता चला कि वो क्या था?

किसान की भी गई जान
वहीं दूसरी ओर अमेरिकी यूएफओ विशेषज्ञ जोशुआ पी. वॉरेन ने घटना के कुछ दिनों बाद दावा किया था कि जिस किसान ने उस जीव को मारा था, अचानक से एक कार हादसे में उसकी जान चली गई। उसके कार में आग लग गई थी। चश्मदीदों ने बताया था कि वो आग भी बहुत अजीब तरह की थी। जिसको किसी ने पहले नहीं देखा।

मां-बाप ने लिया बदला?
विशेषज्ञ के मुताबिक एलियंस के माता-पिता उस वक्त वहां पर थे, जब किसान ने उस घटना को अंजाम दिया। ऐसे में उन्होंने बदला लेने के लिए बाद में उसको मार दिया। हालांकि आज तक ये रहस्य नहीं सुलझ पाया है।












Click it and Unblock the Notifications