‘मुझे अपने नेता के पास ले चलो’, अगर एलियंस ने संपर्क किया, तो धरती पर ऐसा कौन कहेगा? बड़ी चेतावनी
प्रोफेसर फ्रेड वॉटसन ने कहा कि, ‘बहुत सारे प्लान्स पर काम करने की जरूरत है और उन्हें फाइनल करने की जरूरत है और उनपर गहनता से विश्लेषण करने की जरूरत है'।
लंदन, जून 27: ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध अंतरिक्ष विशेषत्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि, अगर एलियंस ने धरती पर संपर्क किया, तो पृथ्वी पर ऐसा कोई भी प्लान नही है, जिससे एलियंस से कहा जाए, कि 'मुझे अपने नेता के पास ले चलो'। आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले चीन ने दावा किया था, कि उसके वैज्ञानिकों ने एलियंस से संबंधित कुछ सिगनल्स को पकड़ा है और फिर चीन की सरकारी मीडिया ने इस रिपोर्ट को डिलीट कर दिया था। वहीं, विश्व के कई प्रसिद्ध वैज्ञानिकों ने एलियंस को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है।

प्रोफेसर फ्रेड वॉटसन की चेतावनी
प्रोफेसर फ्रेड वॉटसन, जो ऑस्ट्रेलिया के एस्ट्रोनॉमर हैं, उन्होंने कहा कि, बोफिन के पास यह निर्धारित करने के लिए एक चेकलिस्ट है कि कोई 'अलौकिक सभ्यता' जो संपर्क करने का प्रयास करता है वह वास्तविक है या नहीं। लेकिन, इसके आगे उन्होंने कहा कि, अगर दुनिया के वैज्ञानिक एलियंस से संपर्क करने में कामयाब हो जाते हैं, तो फिर दुनिया के पास ऐसा कोई भी ज्ञात पॉलिसी नहीं है, कि पृथ्वी से एलियंस से संपर्क होने के बाद उनसे कैसे बातचीत शुरू की जाए और उनके नेताओं तक कैसे पहुंचा जाए। 77 साल के प्रोफेसर ने कहा कि, 'पृथ्वी के पास कोई प्लान नहीं है।'

‘धरती के लिए प्लान बनाना जरूरी’
प्रोफेसर फ्रेड वॉटसन ने कहा कि, 'बहुत सारे प्लान्स पर काम करने की जरूरत है और उन्हें फाइनल करने की जरूरत है और उनपर गहनता से विश्लेषण करने की जरूरत है, कि अगर आपको किसी दिन पता चले, कि जिनसे आप संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, उनसे अगर संपर्क हो जाता है, तो फिर आप क्या करेंगे?' प्रोफेसर फ्रेड वॉटसन ने कहा कि, 'हालांकि, एक बार जब वैज्ञानिकों ने पहचान लिया कि क्या हुआ है, तो फिर यह दुनिया के राजनीतिक नेताओं पर निर्भर करेगा, कि वे इसके बारे में क्या करें, और जहां तक मुझे पता है, उनके पास कोई योजना नहीं है'।

एलियंस को लेकर क्या सोचते हैं प्रोफेसर
हालांकि, प्रोफेसर वॉटसन ने भी स्वीकार किया, कि अन्य जीवन रूपों की संभावना बहुत कम है, उन्होंने कहा कि, 'अत्यधिक राय यह है कि माइक्रोबियल जीवन मौजूद हो सकता है, लेकिन किसी बुद्धिमान जीवन रूपों के बारे में एक उदास दृष्टिकोण है'। उन्होंने कहा कि, "आम दृष्टिकोण यह है कि हम प्रकृति के एक मात्र जीवन हैं और बुद्धिमान जीवन का मिलना दुर्लभ है और यह एक ऐसी अप्रत्याशित घटना हो सकती है।" इस बीच, चीन का दावा है कि उसके स्काई आई टेलीस्कोप ने हो सकता है कि उसने बुद्धिमान एलियंस से संकेत प्राप्त किए हों, लेकिन अमेरिकी वैज्ञानिकों ने कहा कि वे मानव रेडियो हस्तक्षेप के सिग्नल हैं। नासा ने 2004 से अब तक देखी गई 143 अस्पष्टीकृत वस्तुओं की जांच के लिए, कि क्या वो एलियंस से संबंधित हो सकते हैं, अंतरिक्ष बोफिन की एक टीम बनाई है।

धरती पर क्यों नहीं आते हैं एलियंस?
एलियन के बारे में कहा जाता है, कि उनके पास काफी उन्नत टेक्नोलॉजी हो सकती है, ऐसे में सवाल ये उठते हैं, कि आखिर एलियंस कहां हैं और वो धरती को क्यों खोज नहीं पाए हैं? इस विचार को बाद में फर्मी पैराडॉग्स के नाम से जाना गया। और इस विचार ने वैज्ञानिकों को सोचने के लिए मजबूर किया, कि आखिर धरती तक एलियन क्यों नहीं पहुंच पाए हैं और धरती तक पहुंचने में उन्हें कौन रोक रहा है? दुनिया के दो विख्यात ज्योतिषविदों ने इस सिद्धांत का उत्तर खोजने की कोशिश की है और जो जवाब मिले हैं, वो परेशान करने के लिए अलावा आश्चर्यचकित करने वाले हैं। दो ज्योतिषविदों ने अपने रिसर्च के आधार पर दावा किया है, कि हमारे विदेशी समकक्ष हमारी तुलना में ज्यादा बुद्धिमान और तकनीकी रूप से उन्नत हैं और एलियंस को भी डर है, कि अगर वो पृथ्वी की खोज में आते हैं, तो उनकी खुद का ग्रह खतरे में पड़ जाएगा।

धरती की खोज करने की क्षमता नहीं
उन्होंने अपनी रिसर्च में कहा है कि, भले ही एलियन सभ्यता इंसानों के मुकाबले काफी ज्यादा उन्नत क्यों ना हो, फिर भी उनकी एक सीमा रेखा है और उनकी क्षमता पृथ्वी ग्रह को खोजने और यहां तक पहुंचने की नहीं है। उन्होंने कहा कि, उन्नत टेक्नोलॉजी होने के बाद भी उनकी क्षमता का विकास इस स्तर का नहीं हो पाया है, कि वो पृथ्वी तक पहुंच सके। उन्होंने कहा है, इंसानों की तरह ही एलियन की भी अनेक सभ्यताएं आती हैं और फिर खत्म हो जाती हैं, जैसा ही पृथ्वी पर होता है।












Click it and Unblock the Notifications