Alien News: विदेशी खतरा या एलियंस का आक्रमण? आकाश में मंडराते ड्रोन्स से अमेरिका में हड़कंप, UFO का हमला?
Alien News: अमेरिका के पूर्वी तट पर ड्रोनों का झुंड रात के आसमान में रोशनी बिखेरते हुए देखा गया है, जिससे गंभीर चिंताएं पैदा हो रही हैं और भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। इस घटना ने अमेरिका में कई एक्सपर्ट्स को बेचैन कर दिया है। कई एक्सपर्ट्स रहस्यमयी उड़ने वाली वस्तुओं के कारण विदेशी आक्रमणों, राजनीतिक हस्तक्षेप और विदेशी खतरों के बेतुके दावों के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
लिहाजा, जानना जरूरी हो जाता है, कि अमेरिका के आकाश में मंडराने वाले इन ड्रोनों की असलियत क्या हैं?

अमेरिका में ड्रोन देखे जाने की घटना क्या है?
न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, कनेक्टिकट, पेंसिल्वेनिया, मैसाचुसेट्स और वर्जीनिया जैसे कम से कम छह अमेरिकी राज्यों में रहस्यमयी ड्रोन देखे जाने की रिपोर्ट के बाद भ्रम और भय का माहौल है।
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, 18 नवंबर को मॉरिस काउंटी, न्यू जर्सी के इलाके में ड्रोन देखे जाने की शुरुआत हुई। न्यू जर्सी में रिपब्लिकन सांसद पॉल कनित्रा ने सीएनएन को बताया, कि तब से, हर रात ड्रोन देखे जाने की घटनाएं हुई हैं। उन्हें महत्वपूर्ण संरचनाओं, प्रतिबंधित क्षेत्रों और आवासीय इलाकों में देखा गया है।
राज्य के राजनेताओं और सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, बेडमिनस्टर में भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गोल्फ प्रॉपर्टी और यूएस सैन्य अनुसंधान केंद्र, पिकाटनी आर्सेनल के नजदीक ड्रोन देखे गए हैं, जिसने चिंताएं बढ़ा दी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कम से कम एक हवाई अड्डे, न्यूयॉर्क में स्टीवर्ट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने कथित ड्रोन गतिविधि के कारण शुक्रवार रात को लगभग एक घंटे के लिए अपने रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था।
न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने शनिवार को कहा, कि "अब यह घटना काफी आगे जा चुकी है और "न्यूयॉर्क स्टेट इंटेलिजेंस सेंटर को कड़ी जांच करने के आदेश दिए गये हैं।"
अमेरिका के अधिकारी क्या कह रहे हैं?
रहस्यमयी ड्रोन देखे जाने की घटनाओं न अमेरिका के संघीय एजेंसियों पर विमान के बारे में ज्यादा जानकारी देने का दबाव बढ़ा दिया है।
होमलैंड सुरक्षा सचिव, एलेजांद्रो मेयरकास ने रविवार को एबीसी के पर इस मामले को संबोधित किया, जो कैमरे पर ऐसा करने वाले पहले अधिकारी बन गए। उन्होंने कहा, कि "मैं अमेरिकी जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम इस पर काम कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, कि संघीय सरकार हवाई ड्रोन से निपटने के लिए "अतिरिक्त संसाधन, कार्मिक और टेक्नोलॉजी तैनात कर रही है"।
हालांकि अभी तक न तो राष्ट्रपति जो बाइडेन और न ही उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से बात की है।
हालांकि, न्यू जर्सी और पूर्वी तट के कई निर्वाचित सांसदों और स्थानीय नेताओं ने मांग की है, कि उड़ने वाली वस्तुओं की जांच की जाए।
न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने संघीय सरकार से जांच में तेजी लाने की मांग की है।
होचुल ने एक बयान में कहा, "अतिरिक्त संसाधनों के लिए मेरे आह्वान के जवाब में, हमारे संघीय साझेदार न्यूयॉर्क राज्य में एक अत्याधुनिक ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम तैनात कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, कि "यह सिस्टम राज्य और संघीय कानून प्रवर्तन को उनकी जांच में सहायता करेगा।"
सीनेट के बहुमत नेता चक शूमर ने कार्रवाई के लिए इस आह्वान को दोहराया और उन्होंने जवाब की मांग की है। उन्होंने कहा, "मैं इन ड्रोन देखे जाने के बीच जवाब मांग रहा हूं और जनता के बीच काफी सवाल हैं।"
न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में, शूमर ने रॉबिन रडार सिस्टम जैसे "विशेष डिटेक्शन सिस्टम" की तैनाती का आह्वान किया है क्योंकि उनके पास अपनी "360-डिग्री तकनीक" के कारण ड्रोन का पता लगाने की बेहतर संभावना है।
पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो के अनुसार, उनका प्रशासन ड्रोन देखे जाने की रिपोर्ट के बारे में "जानता है" और उसे गंभीरता से ले रहा है।
क्या यह अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है?
एक्सपर्ट्स का कहना है, फिलहाल ये अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा जैसा नहीं दिख रहा है।
FBI और DHS ने गुरुवार को एक संयुक्त बयान में कहा, कि "इस समय ऐसा कोई सबूत नहीं है कि ड्रोन देखे जाने की सूचना से राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक सुरक्षा को कोई खतरा है या इसका कोई विदेशी संबंध है।"
डीएचएस सचिव मेयरकास ने कहा, "सतर्क रहना हमारा काम है। अगर चिंता का कोई कारण है, अगर हमें किसी विदेशी संलिप्तता या आपराधिक गतिविधि का पता चलता है, तो हम अमेरिकी जनता से उसी हिसाब से संवाद करेंगे। अभी हमें किसी के बारे में जानकारी नहीं है।"
न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें "पिछले 24 घंटों में ड्रोन देखे जाने की कई रिपोर्ट" मिली हैं और वे रिपोर्ट की जांच कर रहे हैं।
क्या अमेरिका के खिलाफ कोई विदेशी खतरा है?
हाउस इंटेलिजेंस कमेटी के सदस्य जिम हिम्स रविवार को फॉक्स न्यूज पर दिखाई दिए और कहा, "हम में से बहुत से लोग अभी बहुत निराश हैं।" उन्होंने कहा, कि "जब लोग चिंतित होते हैं, जब वे घबराए हुए होते हैं, तो 'हम नहीं जानते' का जवाब पर्याप्त नहीं होता है।"
हालांकि, उन्होंने कहा, कि "मुझे एक बात कहने दीजिए जो मैं पूरे विश्वास के साथ जानता हूं, कि यह ईरानी नहीं है, यह चीनी नहीं है। वे मंगल ग्रहवासी नहीं हैं।"
वहीं, पेंटागन की प्रवक्ता सबरीना सिंह ने आरोपों को संबोधित करते हुए कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका के तट पर कोई ईरानी जहाज नहीं है, और संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर ड्रोन लॉन्च करने वाला कोई तथाकथित जहाज नहीं है।"
क्या ये एलियंस का आक्रमण है?
हालांकि संघीय एजेंसियों ने इन घटनाओं को गैर-खतरनाक बताकर टाल दिया है, लेकिन इंटरनेट पर इससे भी ज्यादा अजीबोगरीब सिद्धांत भरे पड़े हैं।
इनमें से सबसे प्रमुख हैं कॉमेडियन रोज़ीन बार, जो रहस्यमयी ड्रोन को प्रोजेक्ट ब्लू बीम से जोड़ते हैं, जो कि दशकों पुराना 'षड्यंत्र सिद्धांत' है जिसे इन्फोवार्स के संस्थापक एलेक्स जोन्स ने लोकप्रिय बनाया था। इस सिद्धांत के अनुसार, सरकार आबादी पर सत्तावादी अधिकार और व्यापक आतंक थोपने के लिए एक काल्पनिक विदेशी आक्रमण शुरू करने की तैयारी कर रही है।
शनिवार को उन्होंने ट्वीट किया, "अब आप समझ गए होंगे, कि मैं अपने पॉडकास्ट पर हर हफ्ते प्रोजेक्ट ब्लू बीम का जिक्र क्यों करता हूं।" षडयंत्रों का समर्थन करने के लिए मशहूर जोन्स ने पिछले हफ्ते यूरोलॉजिस्ट डॉ. स्टीवन ग्रीर के साथ बातचीत में प्रोजेक्ट ब्लू बीम का समर्थन किया था। ग्रीर के मुताबिक, दुनिया के कुलीन वर्ग, ग्रह पर नियंत्रण पाने के लिए नकली एलियन आक्रमण जैसी आपदाओं का इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं।
वहीं, जॉर्जिया की सांसद मार्जोरी टेलर ग्रीन, जो विवादास्पद बयान देने के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने दावा किया, कि सरकार तथ्यों को छिपा रही है। उन्होंने लिखा, कि "सरकार ड्रोन पर नियंत्रण रखती है और अमेरिकी लोगों को यह बताने से इनकार करती है, कि क्या हो रहा है। यह वास्तव में काफी बुरा है।"
अमेरिकी आसमान में उड़ने वाली वस्तुएं आखिरकार क्या हैं?
FBI और DHS के अनुसार, ड्रोन देखे जाने की अधिकांश घटनाएं "गलत पहचान" के मामले माने जाते हैं, जिसमें आम लोग गलती से छोटे, वैध रूप से काम करने वाले मानवयुक्त विमानों को ड्रोन समझ लेते हैं।
मेयरकास ने शुक्रवार को सीएनएन को बताया, कि कुछ ड्रोन शायद कॉमर्शियल ड्रोन हो सकते हैं। मेयरकास ने कहा, "हमें किसी खतरे या नापाक गतिविधि के बारे में पता नहीं है।" उन्होंने कहा, कि "अगर हमें चिंता का कोई कारण पता चलता है, तो हम इसके बारे में पारदर्शी तरीके से बताएंगे।" संयुक्त राज्य अमेरिका में, कई लोगों के पास ड्रोन हैं, जो मानवरहित हवाई वाहनों के लिए एक सामान्य शब्द है।












Click it and Unblock the Notifications