जर्मनी पर रूस करेगा हमला, होगी तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत! ऐलेक्सा ने की भविष्यवाणी
एलेक्सा ने बताया है कि तीसरा विश्व युद्ध 23 नवंबर, 2023 को शाम 6:05 बजे शुरू हो जाएगा। एलेक्सा ने बताया है कि इस दिन रूस, जर्मनी पर हमला बोल देगा और इसके बाद तीसरे युद्ध का आगाज हो जाएगा।

रूस-यूक्रेन युद्ध के अगले महीने एक साल पूरे हो जाएंगे। इस बीच कई बार ऐसी घटनाएं हुई हैं जिससे ये आशंका गहरा गई कि तीसरा विश्वयुद्ध जल्द ही रूस और नाटो के बीच छिड़ जाएगा। हालांकि ये निश्चित तौर पर कोई नहीं जानता कि ऐसा कब होगा लेकिन अब इसके बारे में Amazon के AI असिस्टेंट Alexa ने एक भविष्यवाणी की है। एलेक्सा ने बताया है कि कब तीसरा विश्वयुद्ध हो सकता है।

नवंबर में होगा तीसरा विश्वयुद्ध!
टिकटॉक पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एलेक्सा को दुनिया के अंत के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो में एलेक्सा ने बताया है कि तीसरा विश्व युद्ध 23 नवंबर, 2023 को शाम 6:05 बजे शुरू हो जाएगा। एलेक्सा ने बताया है कि इस दिन रूस, जर्मनी पर हमला बोल देगा और इसके बाद तीसरे युद्ध का आगाज हो जाएगा।
एलेक्सा ने कैसे की भविष्यवाणी?
तीसरे विश्वयुद्ध की भविष्यवाणी करता यह वीडियो क्लिप निश्चित रूप से एक अंधकारमय भविष्य की भविष्यवाणी करता है। हालांकि ये वीडियो सही है या नहीं इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। एलेक्सा के एक प्रवक्ता ने डेली स्टार को बताया, "यह एलेक्सा की प्रतिक्रिया नहीं है और हम इस वीडियो को दोहराने में सक्षम नहीं हैं।" डेली स्टार के मुताबिक यह वीडियो टिकटॉक के कुख्यात प्रैंकस्टर जॉन बकहाउस की करतूत हो सकती है।

जॉन बकहाउस पहले भी कर चुके हैं ऐसे कारनामें
वेबसाइट के मुताबिक जॉन बकहाउस नकली "एलेक्सा प्रतिक्रियाएं" ऑनलाइन पोस्ट करने में माहिर हैं। जॉन बकहाउस की एक सबसे लोकप्रिय क्लिप में से एक में यह दावा किया गया है कि 2025 के तूफान में मियामी पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा। इसके अलावा एक अन्य क्लिप में भविष्यवाणी की गई है कि चर्चित अभिनेता और पूर्व WWE स्टार द रॉक यानी कि ड्वेन जॉनसन अमेरिका के राष्ट्रपति बन सकते हैं। हालांकि यह कोई नहीं जानता कि जॉन बकहाउस कैसे एलेक्सा को ऐसी रोमांचक और नाटकीयता से भरी भविष्यवाणियां करने के लिए कैसे राजी करता है।

भविष्यवाणी करने के पीछे है ये राज
हालांकि ऑनलाइन फैक्ट चेकर के मुताबिक वह "एलेक्सा ब्लूप्रिंट्स" का उपयोग कर ऐसा करता है। ब्लूप्रिंट एलेक्सा अपने मालिकों को विशिष्ट प्रश्नों के लिए कस्टम प्रतिक्रिया बनाने में सक्षम बनाता है- उदाहरण के लिए आप एलेक्सा को अपना वाईफाई पासवर्ड याद करा सकते हैं ताकि आपके भूल जाने पर वह आपको इसकी याद दिला सके।












Click it and Unblock the Notifications