पाकिस्तान के कायदे आजम मोहम्मद अली जिन्ना के नाम पर शराब की बोतल, सोशल मीडिया पर विरोध
नई दिल्ली। पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के नाम पर शराब कंपनी ने शराब की बोतल का नाम रखा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर विवाद शुरू हो गया है। कंपनी की ओर से शराब की बोतल का नाम जिन्ना के नाम पर रखते हुए कहा गया है कि मोहम्मद अली जिन्ना ने वो सबकुछ किया जो इस्लाम धर्म में वर्जित था, पूल बिलियर्ड्स, सिगार, पोर्क सोर्सेज और स्कॉच व्हिस्की का भी इस्तेमाल किया। हालांकि जिन्ना के नाम पर शराब के इस ब्रांड की आधिकारिक पूष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन सोशल मीडिया पर इसे काफी तेजी से साझा किया जा रहा है।

जिन्ना के बारे में जानकारी
शराब की बोतल का नाम जिन्ना के नाम पर रखा गया है इसका नाम 'Ginnah' रखा गया है। साथ ही मोहम्मद अली जिन्ना के जीवन के बारे में संक्षिप्त जानकारी भी दी गई है। ट्विटर पर एक यूजर ने इस शराब की बोतल की तस्वीर को साझा किया है। बोतल पर जिन्ना के बारे में लिखा गया है और लिखा गया है कि जिन्ना की याद में इस शराब की बोतल को लॉन्च किया गया है।

जिन्ना की याद में शराब की बोतल
शराब की इस बोतल पर लिखा है, मोहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के संस्थापक थे जोकि 1947 में सेक्युलर स्टेट के रूप में अस्तित्व में आया। लेकिन कुछ दशकों बाद यहां सैन्य तख्तापलट किया गया। मोहम्मद अली जिन्ना को यह कभी भी मंजूर नहीं होगा क्योंकि वह खुद पूल बिलियिर्ड्स, सिगार पोर्क सॉसेज के साथ अच्छी स्कॉच व्हिस्की व शराब का लुत्प लेते थे। बता दें कि मोहम्मद अली जिन्ना को पाकिस्तान में कायदे आजम के नाम से जाना जाता है।
सोशल मीडिया पर हो रहा विरोध
शराब की बोतल के इस ब्रांड पर पाकिस्तान में विरोध हो रहा है। बता दें कि शराब को इस्लाम में हराम माना जाता है। यही वजह है कि पाकिस्तान में इस कंपनी का विरोध हो रहा है। लोग सोशल मीडिया पर इसका विरोध कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि गिन्ना को नेशनल ड्रिंक बनाने की जरूरत है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा कि हमारे संस्थापक के नाम पर शराब की बोतल पर लानत है।












Click it and Unblock the Notifications