Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फ्लाइट के अंदर आपत्तिजनक हालत में कपल को एयर होस्टेस ने देखा, दोनों के पास गई और...

फ्लाइट के अंदर यह कपल ऐसी आपत्तिजनक हालत में था कि एयर होस्टेस को जबरन दोनों को अलग हटाना पड़ा।

Recommended Video

    Flight में Couple का Intimate Scene का Video Viral, Air Hostess ने लगा दी क्लास | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें स्कॉटलैंड में एक कपल एक ट्रेन के खाली कोच के अंदर संबंध बनाता हुआ नजर आया। कपल की ये हरकत कोच में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश दिए और पुलिस में कपल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। दरअसल एक कपल पैसेंजर्स से भरी फ्लाइट में ही अपनी सीट पर बैठकर आपत्तिजनक हरकतें कर रहा था। फ्लाइट में मौजूद एयर होस्टेस ने जब दोनों को इस हालत में देखा तो उसने उन्हें अलग कराया। दोनों ऐसी अवस्था में थे कि एयर होस्टेस को जबरन अपने हाथ से दोनों को अलग हटाना पड़ा।

    'दोनों तुरंत अलग होकर अपनी सीट पर बैठो'

    'दोनों तुरंत अलग होकर अपनी सीट पर बैठो'

    मामला रूस की राजधानी मास्को का है। यहां एक फ्लाइट मॉस्को से व्लादिवोस्तोक जा रही थी। फ्लाइट उड़ान भर चुकी थी और सभी पैसेंजर्स अपनी-अपनी सीट पर बैठे हुए थे। तभी फ्लाइट में मौजूद एयरहोस्टेस ने देखा कि इकॉनमी क्लास में बैठा एक कपल आपत्तिजनक हरकतें कर रहा है। दोनों एक दूसरे से चिपके हुए थे और किस कर रहे थे। एयरहोस्टस तुरंत उनकी सीट पर पहुंची और दोनों को फटकार लगाते हुए अलग किया। एयर होस्टेस ने दोनों को अलग करते हुए कहा, 'शांत हो जाओ और दोनों तुरंत अलग होकर अपनी सीट पर बैठो।'

    कपल ने पी रखी थी शराब

    कपल ने पी रखी थी शराब

    एयर होस्टेस ने कपल से कहा कि अगर दोनों ने ये अश्लील हरकत नहीं रोकी तो फ्लाइट को लैंड कराकर उन्हें बाहर कर दिया जाएगा। एयर होस्टेस ने कहा कि जब तक फ्लाइट लैंड नहीं होती, दोनों अपनी सीट पर सो जाओ। इस दौरान शख्स ने एयर होस्टेस से बहस करने की भी कोशिश की, जिसपर फ्लाइट में मौजूद स्टाफ और बाकी यात्रियों ने शख्स को चुप रहने के लिए कहा। इस कपल ने बहुत ज्यादा शराब भी पी हुई थी। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान फ्लाइट में ही मौजदू किसी यात्रा ने दोनों का वीडियो भी बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    एक घंटे पहले ही हुई थी एयरपोर्ट पर दोनों की मुलाकात

    एक घंटे पहले ही हुई थी एयरपोर्ट पर दोनों की मुलाकात

    इसके बाद फ्लाइट जब व्लादिवोस्तोक में लैंड हुई तो पुलिस ने इस कपल को प्लेन के अंदर शराब पीकर अश्लील हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि इस कपल की एक दूसरे से मुलाकात फ्लाइट में चढ़ने से महज एक घंटे पहले एयरपोर्ट पर ही हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल को फ्लाइट के अंदर अश्लील हरकतें करने के आरोप में 15 दिन की प्रशासनिक गिरफ्तारी और जुर्माने की सजा सुनाई जा सकती है। हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से दोनों के नाम नहीं बताए गए हैं।

    ट्रेन में भी हो चुकी है ऐसी ही हरकत

    ट्रेन में भी हो चुकी है ऐसी ही हरकत

    आपको बता दें कि पिछले दिनों स्कॉटलैंड में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक कपल देर रात शराब के नशे में ट्रेन के एक खाली कोच में संबंध बनाता हुआ नजर आया। कपल की यह हरकत ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह ट्रेन ग्लासगो से एडिनबर्ग जा रही थी। दो मिनट के इस वीडियो में नजर आ रहा था कि शराब के नशे में एक कपल देर रात इस ट्रेन के एक खाली कोच में दाखिल होता है और एक दूसरे को किस करने लगता है। इसके बाद दोनों ट्रेन के कोच में सीट पर ही संबंध बनाने लगते हैं। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दोनों की हरकत का यह वीडियो ऑनलाइन लीक भी हो गया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+